विज्ञापन

संसद परिसर में कुत्ता लाने के मामले में कांग्रेस एमपी रेणुका चौधरी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस

भाजपा सांसद बृजलाल और इंदु बाला गोस्वामी ने चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, जिसे राज्यसभा के सभापति ने विशेषाधिकार समिति को भेज दिया. समिति ने पिछले सप्ताह हुई अपनी बैठक में इस मामले पर गौर किया और चौधरी से लिखित जवाब मांगा.

संसद परिसर में कुत्ता लाने के मामले में कांग्रेस एमपी रेणुका चौधरी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस
  • रेणुका चौधरी को संसद परिसर में आवारा कुत्ता लाने और आपत्तिजनक टिप्पणी पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस मिला है
  • राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने चौधरी के खिलाफ शिकायत पर संज्ञान लेकर 23 फरवरी तक जवाब देने को कहा है
  • चौधरी ने संसद सत्र के दौरान आवारा कुत्ते को कार में लेकर आने पर सदस्यों की आपत्ति पर अपमानजनक टिप्पणी की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी को अपनी कार में एक आवारा कुत्ते को संसद परिसर में लाने और सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने चौधरी के खिलाफ एक शिकायत पर संज्ञान लिया है और 23 फरवरी तक आरोपों का जवाब देने के लिए कहा है.

संसद के पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान, एक दिसंबर को चौधरी आवारा कुत्ते को अपनी कार में संसद लेकर आई थीं और जब कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि 'अंदर बैठे लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं.'

Latest and Breaking News on NDTV
सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद बृजलाल और इंदु बाला गोस्वामी ने चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, जिसे राज्यसभा के सभापति ने विशेषाधिकार समिति को भेज दिया. समिति ने पिछले सप्ताह हुई अपनी बैठक में इस मामले पर गौर किया और चौधरी से लिखित जवाब मांगा.

ये भी पढ़ें: भौं-भौं.. मैं और क्या बोलूं? कुत्ता विवाद पर संसद भवन में रेणुका चौधरी का अलग ही रूप

भाजपा के दोनों सांसदों ने संसद सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक बयान देने के आरोप में राज्य परिषद कार्य संचालन और प्रक्रिया नियमों के नियम 188 के तहत चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

नोटिस के संबंध में पूछे जाने पर रेणुका चौधरी के कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि वह संसदीय नियमों, मानकों, परंपराओं व प्रक्रियाओं के तहत जवाब देंगी और संविधान में निहित सभी लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन करेंगी.

ये भी पढ़ें: क्या है विशेषाधिकार हनन? कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी संसद परिसर में कुत्ता लाईं तो विवाद, जानें क्या सजा संभव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com