विज्ञापन

IND vs PAK: ईशान किशन का डबल धमाका, युवराज सिंह और शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका

Ishan Kishan Created History: ईशान किशन ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत बनाम पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

IND vs PAK: ईशान किशन का डबल धमाका, युवराज सिंह और शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका
Ishan Kishan
  • ईशान किशन ने भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज तीसरा अर्धशतक 27 गेंदों में लगाया है
  • मोहम्मद हफीज ने 2012 में अहमदाबाद में 23 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाया था
  • ईशान किशन पहले पावरप्ले में 42 रन बनाकर शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ishan Kishan Created History: ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. वह भारत बनाम पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज का नाम आता है. जिन्होंने 2012 में भारत खिलाफ अहमदाबाद में महज 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. हफीज के बाद दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा काबिज हैं. जिन्होंने दुबई में 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. अब तीसरे स्थान पर ईशान किशन आ गए हैं. जिन्होंने कोलंबो में 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. 

भारत बनाम पाकिस्तान T20I मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ी 

23 गेंद - मोहम्मद हाफीज (पाकिस्तान) - अहमदाबाद - 2012
24 गेंद - अभिषेक शर्मा (भारत) - दुबई - 2025
27 गेंद - ईशान किशन (भारत)- कोलंबो - 2026
29 गेंद - युवराज सिंह (भारत) - अहमदाबाद - 2012

किशन ने गिल का रिकॉर्ड किया स्वाहा 

यही नहीं ईशान किशन भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पहले पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. किशन से पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज था. जिन्होंने एशिया कप 2025 के दौरान दुबई में बल्लेबाजी करते हुए पहले पावरप्ले में 35 रन बनाए थे. मगर आज कोलंबो में पहले पावरप्ले में 42 रन ठोकते हुए किशन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

पाकिस्तान के खिलाफ खूब चला किशन का बल्ला 

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए आज ईशान किशन का बल्ला खूब चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 40 गेंदों का सामना किया. इस बीच 192.50 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान सईम अयूब ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- 4 डॉट और धैर्य खो बैठे अभिषेक शर्मा... 5वीं बॉल पर थमा दिया अफरीदी को कैच, VIDEO
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com