विज्ञापन

इतिहास का सबसे बोरिंग IND vs PAK मैच, डायरेक्टर ने कुछ यूं किया मैच का रिव्यू

India Win: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी हार के साथ देशवासियों को महाशिवरात्रि का खास तोहफा दिया. इस जीत पर फैन्स और सेलेब्स की तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी है.

इतिहास का सबसे बोरिंग IND vs PAK मैच, डायरेक्टर ने कुछ यूं किया मैच का रिव्यू
India defeat Pakistan: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान को दी करारी हार
Social Media
नई दिल्ली:

India vs Pakistan: T20 वर्ल्डकप के महामुकाबले में भारत ने बुलंद हौसलों के आगे पाकिस्तान की टीम पस्त नजर आई. यही वो पल था जिसका सभी को इंतजार था. भारत की इस जीत ने शिवरात्रि के त्योहार को और खास बना दिया है. इससे पहले भी भारतीय टीम त्योहारों के मौके पर फैन्स को तोहफे देती आई है और अब एक बार फिर शिवरात्रि के त्योहार को भारतीय टीम ने पूरे देश के लिए खास बनाने का काम किया. इस जीत वाली फीलिंग के साथ श्रीलंका का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. वहां मौजूद हर एक भारतीय टीम के चेहरे पर एक बड़ी स्माइल दिखी. भारतीय टीम ने शुरुआत ही ऐसी की थी कि पाकिस्तान के हौसले पहले ही पस्त हो गए. भारत की टीम ने तीन ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे और ये शानदार शुरुआत दी थी हार्दिक पंड्या ने. हार्दिक ने पहले एक विकेट लिया और फिर बुमराह ने साथ दिया. दो ओवर में तीन विकट चटका कर पाकिस्तानी टीम का कॉन्फिडेंस ध्वस्त हो गया था.

यह भी पढ़ें: Aditi Hundia: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की 7 फोटो, कौन है जो बनने वाली है क्रिकेटर की दुल्हनिया?

हार्दिक ने पहले ओवर में एक विकेट लिया. इसके बाद आए बुमराह उन्होंने एक ओवर में दो विकेट लिए. इस शानदार शुरुआत के बाद मैच हमारे हाथ से निकल जाए ऐसा कैसे हो सकता था. रिजल्ट हमारे पाले में था और ये अब साबित हो ही चुका है. बता दें कि डायरेक्टर मधुर भंडारकर तो पहले ही कह चुके थे कि भारतीय टीम ही जीतेगी. ऐसा लग रहा था कि उन्हें पहले ही पता था कि हमारी टीम आज मैदान में झंडे गाड़ने ही वाली है. खैर उन्होंने जीत से पहले जीत का भरोसा जताया था और अब मैच में भारत की जीत के बाद फैन्स और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स टीम को बधाई दे रहे हैं. एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान ने टीम को बधाई दी.

कुनाल कोहली भारत वर्सेज पाकिस्तान मैच देखकर हो गए बोर

एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना ने पाकिस्तान की टीम पर कुछ यूं चुटकी ली.

रितेश देशमुख ने भारत की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, जय जय जय...जय हे. 

अनुपम खेर ने यूं दी बधाई

अजय देवगन ने भारत की जीत पर दिया ये रिएक्शन

साउथ के सुपरस्टार ममूटी ने भी भारतीय टीम को बधाई दी 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan 27th Match, Group A Live Cricket News, IND Vs PAK, ICC Mens T20 World Cup, India Defeat Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com