विज्ञापन

Ishan Kishan Girlfriend: कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति, जिन्हें क्रिकेटर के दादा से मिल चुकी है हरी झंडी

Who Is Aditi Hundia: इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच के बीच एक नाम और चर्चा में आ गया. ये नाम है अदिति हुंडिया. ईशान के दादा ने कनफर्म किया कि वो रिलेशन में हैं और शादी भी जल्द हो सकती है.

Ishan Kishan Girlfriend: कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति, जिन्हें क्रिकेटर के दादा से मिल चुकी है हरी झंडी
Ishan Kishan Girlfriend: कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रें?
Social Media
नई दिल्ली:

Ishan Kishan Girlfriend:  आज यानी 15 फरवरी को इंडिया और पाकिस्तान के बीच T20 मैच है. मैच के बीच टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के रहने वाले ईशान किशन की शादी की चर्चा ने जोर पकड़ लिया. ईशान के दादा अनुराग पांडे ने बातों-बातों में उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताया और उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी. पिछले काफी समय से ईशान का नाम जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया से जुड़ रहा था और अब ये रिश्ता कनफर्म भी हो गया है. ईशान के दादा ने कहा, ईशान जिससे भी शादी करेगा, मुझे मंजूर है. उसके बड़े भाई ने कहा था कि वह पल्लवी से शादी करेगा, तो हमने अरेंज किया. अब हम उसकी भी अरेंज करेंगे. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है. वह जयपुर में रहती है. वह एक मॉडल है, वह मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी.

यह भी पढ़ें: Ind VS Pak T20 World Cup: OTT पर इस वक्त कितने करोड़ लोग देख रहे भारत पाक का मैच?

बस कुछ इस तरह ईशान किशन के दादा ने उनके रिश्ते की अफवाहों को कनफर्म कर दिया. अब कहा जा रहा है कि ईशान T20 वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं. हालांकि शादी की तारीख की अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है.

कौन हैं अदिति हुंडिया? Who is Aditi Hundia?

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के पिता जयपुर के बिजनेसमैन हैं. अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं. यहीं से उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में एक अलग पहचान मिलनी शुरू हुई. अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. वह नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट तक पहुंच चुकी हैं. फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK वायरल मोमेंट, जो फिल्म पाकिस्तान में थी बैन उसी के गाने से हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच की शुरुआत

2019 IPL के दौरान ईशान किशन और अदिति हुंडिया के बीच अफेयर की चर्चाएं शुरू हुईं. स्टैंड्स में अदिति की मौजूदगी 'मिस्ट्री फैनगर्ल' के तौर पर चर्चा का विषय बनने लगी. इस बीच, इंस्टाग्राम पर लाइक्स, कमेंट्स और हल्की-फुल्की बातचीत ने ईशान किशन के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर की अफवाहों को और हवा दी है. अब तो दादा ने खुद की कनफर्म कर दिया कि रिश्ता है और बहुत जल्द शादी की शहनाई भी बज सकती है. 

Aditi Hundia Photos

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com