टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के धुरंधरों के आगे पाकिस्तान की टीम टिक नहीं पाई. टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. टारगेट चेज करने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. 18 ओवर में ही पाकिस्तानी टीम 114 रन पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 44 रन उस्मान खान ने बनाए. उसके 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. बाबर आजम 5 और कप्तान सलमान अली आगा 4 रन ही बना सके. टीम इंडिया से मिली इतनी बुरी हार के बाद अब पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा है. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम से बहुत नाराज हैं. मैच के बाद स्टेडियम से बाहर आए पाकिस्तानी फैंस या तो मीडिया से बात ही नहीं कर रहे हैं. या फिर बात कर रहे हैं तो अपनी टीम पर गुस्सा निकाल रहे हैं. उनका कहना है कि बाबर आजम को जहर खा लेना चाहिए.
एक फैन ने कहा, 'बाबर आजम को जहर खा लेना चाहिए. इन्होंने तो हारना ही है हर बार.' एक दूसरे फैन ने कहा, 'इन्हें इंडियन वुमेंस टीम के साथ खेलना चाहिए.'
#BREAKING : भारतीय धुरंधर ने पाकिस्तान को 61 रनों से धो दिया, जिसके बाद फैंस ने कहा “बाबर आजम को जहर खा लेना चाहिए”#IndVsPak | #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/Mvdsgipftr
— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2026
एक पाकिस्तानी फैन ने कहा, 'हम पाकिस्तान से आते हैं. इस उम्मीद में कि शायद हम मैच जीत जाएं. उम्मीद इस बार थोड़ी सी मुझे ज्यादा थी, क्योंकि हमारे स्पिनर्स थोड़े ट्रिकी लग रहे थे. लेकिन आखिरी में ही कहानी.' उसने भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि 'अभिषेक शर्मा पहले ओवर में आउट हुआ. इंडिया टीम ने प्रेशर नहीं लिया. ईशान किशन ने अटैकिंग खेला. यहां आपकी पहली विकेट गिरी. आप ऐसे प्रेशर में आए कि आपको समझ ही नहीं आया.'
एक और पाकिस्तानी फैन ने कहा, 'बॉलिंग अच्छी की. स्कोर भी कोई बहुत बड़ा नहीं था. आराम से चेज कर सकते थे. लेकिन मुझे लगता है कि प्रैक्टिस जरूरी है.' एक फैन ने कहा कि टिककर बैटिंग करनी चाहिए थी लेकिन उन्हें मारने में जल्दी थी, इसलिए हम हार गए.
'बाबर आजम कोई किंग है क्या... इसको आप किंग बोलते हो'- सुनिए जरा पाकिस्तानी फैंस को#IndVsPak | #T20WorldCup2026 | @preetiddahiya
— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO pic.twitter.com/zFQ0Ayu612
पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम से बहुत नाराज हैं. एक फैन ने कहा, 'हम लोग दो दिन के लिए आए थे. इतना गुस्सा आ रहा है. ये कोई टीम है. इससे अच्छा तो न खेलते. कम से कम इज्जत बच जाती. यूटर्न ले लिया. आपने मैच खेल लिया. बुरी तरह से हारे हो. आप तो सेकंड ओवर में हार गए थे. आपने शाहीन को बॉल दे दी. शाहीन पिछले साल से पिटते आ रहे हैं. बाबर आजम कोई किंग है क्या? इसको आप किंग बोलते हो? ये कहां का किंग है. अगर किंग होता न मैच खत्म करके आता. बाबर आजम को टीम में रखा ही इसलिए था कि कुछ होगा तो मैच खत्म करके आएगा. लेकिन बाबर आजम ने हमेशा की तरह कुछ भी नहीं किया.' अमेरिका से आए एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि 'इस हार से तो बेहतर यही था कि बायकॉट ही कर देते. वॉकओवर मिल जाता इंडिया को. तो ये भी वॉकओवर ही है.'
यह भी पढ़ें: बला की खूबसूरत हैं ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति, PAK के खिलाफ मैच पर रिएक्शन हुआ वायरल, देखें 10 ग्लैमरस तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं