Afghanistan Announce Test And ODI Squads For India Tour: आईपीएल की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान की टीम को भारतीय दौरे पर एक मैच की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. जिसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है. दोनों फॉर्मेट के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम की कमान सौंपी गई है. भारत दौरे का आगाज टेस्ट सीरीज से होगा. इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत वनडे फॉर्मेट में होगी. एक मात्र खेला जाने वाला टेस्ट मुकाबला छह जून से 10 जून के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम, दूसरा मुकाबला 17 जून को इकाना क्रिकेट स्टेडियम और तीसरा मुकाबला 20 जून को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत दौरे पर वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक और बिलाल सामी.
🚨 Afghanistan Squads Are Out 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) May 26, 2026
Here are Afghanistan's squads for the upcoming Test and ODI series against India, set to begin from June 6-20. 🏏
Happy with our lineups? #AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/Ut7cgJdEFN
रिजर्व खिलाड़ी: कैस अहमद, सलीम सफी और बशीर अहमद.
भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी.
रिजर्व खिलाड़ी: बशीर अहमद, बहिर शाह और इस्मत आलम.
भारतीय टीम का हो चुका हैं ऐलान
आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल को दोनों फॉर्मेट के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. जिसमें मानव सुतार, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे का नाम शामिल है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारती टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारती टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.
यह भी पढ़ें- RCB vs GT: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ही क्यों चुनी? बताया कारण, जानें दोनों टीमों की क्या है प्लेइंग XI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं