विज्ञापन

RCB vs GT: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ही क्यों चुनी? बताया कारण, जानें दोनों टीमों की क्या है प्लेइंग XI

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Toss Update, IPL 2026 Qualifier 1: क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. 

RCB vs GT: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ही क्यों चुनी? बताया कारण, जानें दोनों टीमों की क्या है प्लेइंग XI
शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Toss Update, IPL 2026 Qualifier 1: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज (26 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. जहां गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. गिल ने पहले क्षेत्ररक्षण करने के पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने टॉस के बाद अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'विकेट अच्छी नजर आ रही है. इसी वजह से हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. दूसरी पारी में यहां ओस का प्रभाव रहता है. जहां रन चेज करना ज्यादा सही नजर आता है. हम काफी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. उम्मीद है कि उस चीज को यहां पर भी जारी रखेंगे. मैंने यहां पर अंडर-14 और अंडर-16 के दिनों में खूब क्रिकेट खेली है. यहां पर मैंने काफी समय बिताया है. उम्मीद है आज के मुकाबले में उसका फायदा मिलेगा. यह मैदान दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है.'

वहीं टॉस गंवाने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कहा, 'विकेट काफी टफ नजर आ रहा है. उम्मीद है गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि 40 ओवरों तक कोई बदलाव नजर आएगा. हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे. पहला क्वालीफायर मुकाबला खेलना अच्छा होता है. क्योंकि आपके पास सीधे फाइनल में प्रवेश करने का मौका होता है. मौजूदा समय में हम आज के मुकाबले पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. मुकाबले के दौरान हम अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे. पिच पर घास नजर नहीं आ रही है. जिससे बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छी दिख रही है.'

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: विराट कोहली, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी और रसिख डार सलाम.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स. 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, जॉस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर.

यह भी पढ़ें- 'जायसवाल को फोन करके माफी मांगो', रोहित को मौका, यशस्वी को धोखा, भड़क गया दिग्गज, अगरकर को लगाई फटकार
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com