एशियन गेम्स फाइनल 2026 का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. पिछले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. आजके मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम करना चाहेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच 2026 एशियाई गेम्स का क्रिकेट फ़ाइनल जापान के निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाने वाला है. खेल स्थानीय समय (JST) के अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जो भारत में दर्शकों के लिए शनिवार, 3 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे का समय है, टॉस आधे घंटे पहले होगा. भारत और पाकिस्तान का पिछला मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-स्टेज मैच में हुआ था, भारत ने वह मैच 61 रनों से जीता था, जिसमें ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. ईशान शानदार फॉर्म में हैं ऐसे में आज एक बार फिर उनसे तूफानी पारी की उम्मीद होगी.
भारत Vs पाकिस्तान एशियाई गेम्स 2026 फाइनल लाइव स्ट्रीम, टीवी चैनल भारत में कब और कहां होगा ?
भारत में भारत Vs पाकिस्तान एशियाई गेम्स 2026 फाइनल Live देखने का तरीका
- टीवी चैनल: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत में)
- लाइव स्ट्रीम: सोनी लिव (भारत में)
- फ़्री-टू-एयर: डीडी स्पोर्ट्स (भारत में फाइनल मैच फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं)
🇮🇳 भारत बनाम वेस्टइंडीज़ | तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 🏏
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 2, 2026
सीरीज पर #TeamIndia का कब्जा हो चुका है, अब नजरें हैं क्लीन स्वीप पर! 🔥
मैच का LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺#INDvWI
Video Credit : @BCCI @ICC @ShubmanGill pic.twitter.com/TorOksWNge
भारतीय प्लेइंग इलेवन क्या होगी
ईशान किशन 46 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे और वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए, जिससे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 169/7 का स्कोर खड़ा किया, जबकि भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 45 रन पर ही समेट दिया. श्रेयस अय्यर और उनकी टीम आज के मैच में वही कॉम्बिनेशन बनाए रखना चाहिए, जिसमें जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल मुख्य गेंदबाजी विकल्प हों, साथ आजके मैच में अभिषेक शर्मा पर भी नजर रहेगी.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सैम अयूब, हसन नवाज़, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मोकीम
यह भी पढ़ें | IND vs PAK: मौसम बिगाड़ेगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 62% बारिश के चांस
यह भी पढ़ें | IND vs PAK Final: बुमराह बनाम फरहान से लेकर अभिषेक VS साइम तक... गोल्ड के लिए इन धुरंधरों की टक्कर पर टिकी नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं