विज्ञापन

IND vs SA: अभिषेक शर्मा को लगा '17' का चक्कर, T20 इंटरनेशनल में 'अनूठा' शतक लगाने से चूके, रह गए बस इतना दूर

Abhishek Sharma Missed Record in T20I IND vs SA: अभिषेक शर्मा अपने टी20ई. करियर में एक खास मुकाम हासिल करने से चूक गए.

IND vs SA: अभिषेक शर्मा को लगा '17' का चक्कर, T20 इंटरनेशनल में 'अनूठा' शतक लगाने से चूके, रह गए बस इतना दूर
Abhishek Sharma Missed Record in T20I IND vs SA

Abhishek Sharma Miss Record T20I IND vs SA 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 51 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के टी20 मुकाबले में एक बार फिर अभिषेक शर्मा के बल्ले का जौहर नहीं दिखा और वो मात्र 8 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और एक बार फिर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में चौकों के शतक से 2 चौके दूर रह गए, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके बल्ले से सिर्फ 2 छक्के और कोई चौका नहीं आया और ये रिकॉर्ड अधूरा रह गया. इससे पहले अभिषेक शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी 17 रन ही बना सके थे और इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और एक छक्के आये थे. 

दोनों मुकाबले में 17 रन पर ही आउट होना  और दोनों ही मैच में इस रिकॉर्ड से दूर रहना अब ये सोचने पर मजबूर कर रहा की अभिषेक शर्मा को ये 17 का क्या चक्कर ला गया है.

बात अगर मैच की करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए. क्विंटन डी कॉक ने रीजा हेंड्रिक्स के साथ 4.1 ओवरों में 38 रन की साझेदारी की. रीजा 10 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन जोड़ते हुए मेहमानों को 121 के स्कोर तक पहुंचा दिया. मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली.

साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 160 रन अपने खाते में जोड़ चुकी थी. यहां से डोनोवन फेरीरा (नाबाद 30) ने डेविड मिलर (नाबाद 20) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 53 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट निकाला. इस पारी में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. इस मामले में वह अफगानिस्तान के नवीन उल हक के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पायदान पर पहुंच गए हैं.

इसके जवाब में टीम इंडिया 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम 67 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी. यहां से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की. पंड्या 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक वर्मा ने जितेश शर्मा के साथ 39 रन जुटाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. जितेश 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से ओटनील बार्टमैन ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और लुथो सिपामला ने 2-2 विकेट निकाले.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com