विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप में तीन 0 के बाद अभिषेक ने शुभमन को किया था ये मैसेज, कप्तान गिल ने खोला बैट को लेकर राज

Abhishek Sharma Messaged Shubman Gill: अभिषेक शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से संपर्क किया था और उनसे बल्ला लेने की गुजारिश की थी.

T20 वर्ल्ड कप में तीन 0 के बाद अभिषेक ने शुभमन को किया था ये मैसेज, कप्तान गिल ने खोला बैट को लेकर राज
Abhishek Sharma Messaged Shubman Gill

Abhishek Sharma Messaged Shubman Gill: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पंजाब से निकलकर एक साथ बुलंदियों को छुआ है. जहां गिल वर्तमान में भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान हैं, वहीं अभिषेक दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं. अभिषेक हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे. हालांकि, वर्ल्ड कप में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और वो शुरुआती तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे. लेकिन उन्होंने इसके बाद वापसी की. वहीं अहमदाबाद में हुए खिताबी मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था. दोनों हाल ही में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में नजर आए थे. इस दौरान गिल से अभिषेक को लेकर कुछ मजेदार सवाल हुए.

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिषेक शर्मा ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 के दौरान लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से संपर्क किया था और उनसे बल्ला लेने की गुजारिश की थी. अभिषेक का मानना था कि शुभमन का बैट उन्हें फॉर्म में वापसी दिलाने में मदद कर सकता है.

इस वीडियो में प्रेजेंटनर गिल से सवाल करती हैं कि "क्या आपने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी

इसके जवाब में शुभमन गिल ने कहा,"मैं दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज को क्या सलाह दूंगा?" 

अभिषेक ने इसके बाद कहा, "मैंने मैसेज किया था. तीन 0 के बाद, प्लीज बैट दे दे. इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बने." 

इसके बाद अभिषेक से सवाल हुआ कि सबसे अच्छा बैट किसका है, इसके जवाब में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा,"शुभमन का."

अवॉर्ड शो के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि जहां तक बल्ले की बात है तो अभिषेक हमेशा ही उनके बल्ले से खेलते हैं.

शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था. उनकी जगह ओपनर के रूप में संजू सैमसन को प्राथमिकता दी गई थी और दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को जगह दी गई थी. अभिषेक शर्मा का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन वैसा नहीं रहा था जैसे प्रदर्शन की उनसे उम्मीद थी। अभिषेक तीन बार लगातार शून्य पर आउट हुए.  टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक आए. हालांकि ये दोनों अर्धशतक बेहद अहम मौके पर आए. अभिषेक ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल में सबसे अधिक छक्के ठोकने वाले भारतीय धुरंधर, टॉप पर रोहित का कब्जा, जानें कोहली किस नंबर पर

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल से पहले रामलला की शरण में ऋषभ पंत, संजीव गोयनका के साथ LSG के खिलाड़ियों ने किए दर्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com