विज्ञापन

IPL 2026: KKR की खत्म नहीं हो रही मुसीबतें, हर्षित राणा और पथिराना के बाद इस गेंदबाज ने भी छोड़ा साथ

Akash Deep Ruled Out of IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं. हर्षित राणा के बाद अब आकाश दीप भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. 

IPL 2026: KKR की खत्म नहीं हो रही मुसीबतें, हर्षित राणा और पथिराना के बाद इस गेंदबाज ने भी छोड़ा साथ
आकाश दीप आईपीएल के पूरे सीजन से हुए बाहर

Akash Deep Ruled Out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. मगर कोलकाता नाइट राइडर्स की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं. हर्षित राणा के बाद आकाश दीप भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. क्रिकबज ने केकेआर के एक अधिकारी के साथ हुई बातचीत के आधार पर बताया है, 'दुर्भाग्यवश, वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं, पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं.' 29 वर्षीय तेज गेंदबाज को पिछले साल अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. 

आकाश को चोटों के साथ है पुराना नाता

यह पहली बार नहीं हुआ है जब आकाश दीप चोट की वजह से किसी टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं. उनका चोटों के साथ पुराना नाता रहा है. जिसकी वजह से वह भारत या आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों से दूर होते रहे हैं. आईपीएल 2022 में पदार्पण करने के बाद से उन्होंने कुल चार सीजन में शिरकत किया है. इस बीच उन्हें 14 मुकाबले खेलने का मौका मिला है. इस दौरान उन्होंने 54.8 की औसत से 10 सफलता प्राप्त की है. 

पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे आकाश दीप

पिछले साल तक आकाश दीप लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे. 2025 की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीदा था. मगर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने की वजह से एक सीजन बाद ही टीम ने ड्रॉप कर दिया. 

केकेआर के चार खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 से हुए बाहर 

हर्षित राणा - (आईपीएल 2026 से बाहर)
मथीशा पथिराना - (चोटिल) 
मुस्तफिजूर रहमान - (प्रतिबंधित) 
आकाश दीप - (आईपीएल 2026 से बाहर)

आकाश दीप का आईपीएल करियर 

बात करें आकाश दीप के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने यहां खबर लिखे जाने तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 14 पारियों में 54.8 की औसत से 10 सफलता हाथ लगी है. 45 रन खर्च कर एक मैच में तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.

यह भी पढ़ें- साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, एक टेस्ट और तीन मैचों की खेली जाएगी ODI सीरीज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com