विज्ञापन

पुरी में ‘कंगारू कोर्ट’ बनाकर नाबालिग के हाथ बांधे, गले में बोर्ड डालकर घुमाया, दबंग बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Odisha Crime News: प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, नाबालिग को सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया. इस दौरान उसके दोनों हाथ पीछे बांध दिए गए और सड़क पर घुमाया गया. ऐसा करने वाला आरोपी व्यक्ति भाजपा नेता बताया जा रहा है.

पुरी में ‘कंगारू कोर्ट’ बनाकर नाबालिग के हाथ बांधे, गले में बोर्ड डालकर घुमाया, दबंग बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Puri Crime News: ओडिशा के पुरी जिले के ब्रह्मगिरि क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां, ‘कंगारू कोर्ट' बनाकर एक प्रभावशाली युवक ने नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार किया. उसके हाथ बांध दिए और गले में गले में 'मैं चोर हूं' का बोर्ड डालकर सड़क पर घुमाया. 

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक टुना उर्फ मनोरंजन त्रिपाठी ने एक नाबालिग पर अपनी दवा दुकान (मेडिकल स्टोर) से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया. इसके बाद उसने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के खुद ही सजा देने का फैसला कर लिया. 

भाजपा नेता बताया जा रहा आरोपी 

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, नाबालिग को सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया. इस दौरान उसके दोनों हाथ पीछे बांध दिए गए और सड़क पर घुमाया गया. ऐसा करने वाला व्यक्ति टुना उर्फ मनोरंजन त्रिपाठी भाजपा नेता बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके घर पर बड़े-बड़े नेता और मंत्री आते-जाते रहते हैं, जिसके चलते वह खुद को कानून से ऊपर समझता है. 

बेमौसम बारिश और बर्फबारी, क्या कोई खतरा आने वाला है? जान लीजिए 2 एक्सपर्ट की चेतावनी

'कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ नहीं सकता' 

सबसे हैरानी की बात यह है कि ‘कंगारू कोर्ट' लगाकर नाबलिग को सजा देने वाला आरोपी वायरल वीडियो में खुलेआम यह कहता फिर रहा है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. बता दें कि 'कंगारू कोर्ट' के तहत कोई भी अपने अनुसार किसी को सजा दे सकता है. इसमें पूरी तरह से कानून की अनदेखी की जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com