विज्ञापन

VIDEO:अभिषेक ने 42 गेंद में 94 तो किशन ने 25 गेंदों में ठोके 72 रन, IPL से पहले SRH के बल्लेबाजों का आया तूफान

आईपीएल से पहले अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने एक इंट्रा स्क्वॉड मैच में जमकर चमक बिखेरी है.

VIDEO:अभिषेक ने 42 गेंद में 94 तो किशन ने 25 गेंदों में ठोके 72 रन, IPL से पहले SRH के बल्लेबाजों का आया तूफान
Abhishek Sharma

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज में अब गिनती के महज सात दिन शेष रह गए हैं. आगामी टूर्नामेंट की गंभीरता को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने आज (21 मार्च) एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला. जहां अभिषेक शर्मा और ईशान का बोल-बाला रहा. मैच के लिए खिलाड़ियों को दो गुटों में बांटा गया था. यहां अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज एक टीम के हिस्सा थे. ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम को इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. जहां पारी का आगाज करते हुए किशन तो कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. मगर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला. उन्होंने एसआरएच 'ए' के लिए मात्र 42 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से खूब चौके-छक्के देखने को मिले. परिणाम यह रहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम नौ विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाने में कामयाब रही. अभिषेक के अलावा अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों में 49 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा सलिल अरोरा 16 गेंदों में 47 रन बनाने में कामयाब रहे. 

दूसरी पारी में फेल हुए अभिषेक शर्मा

पहली पारी में विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा दूसरी पारी में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. एसआरएच 'बी' की तरफ से उन्होंने चार गेंदों का सामना किया. इस बीच केवल 12 रन ही बना पाए. 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

ईशान ने लूटी महफिल 

हालांकि, दूसरी पारी में ईशान किशन ने जमकर चमक बिखेरी. मैच के दौरान उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 72 रन बनाए. कमिंस की गैरमौजूदगी में किशन शुरुआती कुछ मैचों में एसआरएच के कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने बिखेरी चमक 

बल्लेबाजी में जहां अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने महफिल लूटी. वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने अपनी छाप छोड़ी. 34 वर्षीय गेंदबाज ने पहली पारी में कुल पांच विकेट चटकाए. हालांकि, इस दौरान उनकी कुटाई भी ठीकठाक हुई. उन्होंने अपने स्पेल में 48 रन लुटा डाले थे. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: नई नवेली फेरारी 12 सिलिंडरी कार में हार्दिक पंड्या ने शर्टलेस होकर भरी रफ्तार, दंग रह गई दुनिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com