विज्ञापन

अभिषेक-वैभव करेंगे ओपनिंग, नंबर 3 पर संजू सैमसन, अफगानिस्तान सीरीज के लिए गंभीर का मास्टर प्लान

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा, भारतीय टीम इस सीरीज में अफगानिस्तान का पूर्ण सफाया करने की कोशिश करेगी.

अभिषेक-वैभव करेंगे ओपनिंग, नंबर 3 पर संजू सैमसन, अफगानिस्तान सीरीज के लिए गंभीर का मास्टर प्लान
गौतम गंभीर का मास्टर प्लान

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच न्यू दिल्ली में 13 सितंबर को होगा. इस सीरीज में ओपनर के तौर पर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा खेलेंगे. वहीं, उम्मीद है कि नंबर 3 पर संजू सैमसन को खेलने का मौका मिलेगा. टीम के कोच गौतम गंभीर ने टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के  लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफगानिस्तान सीरीज से पहले खिलाड़ी 9 से 10 सितंबर तक टीम इंडिया से जुड़ जाएं, ऐसे में सभी खिलाड़ी 10 सितंबर तक एक जुट हो सकते हैं. 

गौतम गंभीर का मास्टर प्लान

  • केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज साउथ जोन के लिए दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलेंगे
  • अफगानिस्तान सीरीज में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे
  • संजू सैमसन अफगानिस्तान सीरीज में नंबर 3 पर खेल सकते हैं

संजू सैमसन के लिए अहम सीरीज

य़ह सीरीज संजू के लिए बेहद ही अहम है. संजू पूरे करियर के दौरान अंदर-बाहर होते रहे हैं. अब टीम में वैभव सूर्यवंशी के आने से उनकी जगह को लेकर भी काफी संशय बना रहता है. ऐसे में एक बार संजू उस मोड़ पर खड़े हैं जहां वह अपनी जगह को लेकर संघर्ष करते हैं. हालांकि गंभीर ने पहले ही कहा है कि संजू टीम के अहम खिलाड़ी है और वैभव के टीम में आने से उनकी जगह को कोई खतरा नहीं है, लेकिन जिस तरह से टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं उससे कहीं न कही गंभीर की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा 

ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Afghanistan 2026, Sanju Viswanath Samson, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com