विज्ञापन

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर चलने से मचा बवाल, भारी फोर्स तैनात, इकरा हसन को रोका गया

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद कार्रवाई के बीच सपा सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया. सहारनपुर जाने की तैयारी कर रहीं सांसद को पुलिस ने आवास से बाहर निकलने से रोक दिया.

सहारनपुर मस्जिद विवाद: कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट, सहारनपुर जाने से पहले पुलिस ने रोका

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन शनिवार सुबह सहारनपुर के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन उसके पहले ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. सपा सांसद के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इकरा हसन के अलावा दूसरे विपक्षी नेताओं पर भी पूरी नजर रखी जा रही है. इकरा हसन से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी यह मुद्दा उठाया था. इस मामले को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल राजनीति गर्माती जा रही है. 

सहारनपुर जाने से पहले रोकी गईं इकरा हसन

जानकारी के अनुसार कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन शनिवार को सहारनपुर के लिए रवाना होने वाली थीं. सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद वह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहती थीं.

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने पिछले महीने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध मानते हुए उसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे. इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय (डीजे कोर्ट) का रुख किया था. डीजे कोर्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर स्टे दे दिया था. वहीं, शुक्रवार को डीजे कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की ओर से किए गए दावे को खारिज कर दिया. इसके बाद प्रशासन की ओर से मस्जिद को लेकर कार्रवाई की गई है.

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ड के आदेश पर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को न सिर्फ अवैध घोषित किया गया बल्कि शनिवार की सुबह सवेरे मस्जिद के ध्वस्त कार्यवाई की गई है. एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मस्जिद पर सील लगाने के लिए पहुंचे थे. एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए थे. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल मस्जिद के गेट पर ताला लगा दिया गया है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में आवाजाही पर रोक लगा दी है. मौके पर पुलिस बल तैनात है और किसी को भी मस्जिद के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

मस्जिद कार्रवाई के बाद बढ़ी सतर्कता

सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील किया है साथ ही जिला मुख्यालय की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. ADF और SP सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं. किसी भी तरह की गतिविधि से निपटने के लिए पीएसी और RRF फोर्स भी तैनात की गई है. विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.
 

हालात पर प्रशासन की नजर

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी कारण एहतियाती कदम उठाए गए हैं. फिलहाल सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल अलर्ट मोड पर है.

यह भी पढ़ें : राजस्‍थान के जिस स्कूल में CJP के जाने पर हुआ था हंगामा, वहां चलने लगा बुलडोजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosque Controversy, Saharanpur, Iqra Hasan, House Arrest, Bulldozer Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com