विज्ञापन

1220 खिलाड़ियों की इस बार एंट्री, लेकिन IPL 2027 ऑक्शन में किस पर होगी करोड़ों की बारिश?

बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. और आप इससे डिटेल से जान सकते हैं कि कुल कितनी कैटेगिरी हैं

1220 खिलाड़ियों की इस बार एंट्री, लेकिन IPL 2027 ऑक्शन में किस पर होगी करोड़ों की बारिश?
IPL Mini Auction 2026: दिसंबर में होने वाली आईपीएल ऑक्शन की प्रतीकात्मक तस्वीर
source: X

टीम इंडिया की न्यूजीलैंड सीरीज और वैभव सूर्यवंशी के धमाल के बीच धीरे-धीरे समय अगले महीने दोहा में होने वाली IPL Auction 2027 की ओर बढ़ चला है. ऑक्शन के लिए ऑक्शन रजिस्टर में कुल 1,220 खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें  939 भारतीय खिलाड़ी और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.  ऑक्शन से पहले ही 184 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिटेन या चुन लिया है, इसलिए 25 विदेशी स्लॉट सहित अधिकतम 66 स्लॉट भरे जा सकते हैं. रजिस्टर में 184 कैप्ड खिलाड़ी, 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 42 खिलाड़ी शामिल हैं. अनकैप्ड खिलाड़ियों में 925 भारतीय हैं, जिनमें 127 ऐसे हैं जो पिछले IPL सीज़न में खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैट की कीमत में 500% उछाल, विराट को भी पीछे छोड़ा

यह भी पढ़ें: 203 रन की सुनामी के बाद वैभव सूर्यवंशी की बदलेगी किस्मत, ब्रांड वैल्यू में आ सकता इतना बंपर उछाल

ऑस्ट्रेलिया 53 खिलाड़ियों के साथ विदेशी रजिस्ट्रेशन में सबसे आगे है, उसके बाद साउथ अफ्रीका (40), वेस्ट इंडीज (36), न्यूज़ीलैंड (25) और अफ़गानिस्तान (23) हैं। इस लिस्ट में एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसमें USA ने 13 रजिस्ट्रेशन किए हैं, उसके बाद UAE और नेपाल ने 10-10 रजिस्ट्रेशन किए हैं. 

ऑक्शन रजिस्टर में 1,220 नामों को छह कैटेगरी में बांटा गया है:-

-कैप्ड भारतीय खिलाड़ी – 14

-कैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – 170

-एसोसिएट देशों के खिलाड़ी – 42

-अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जो पिछले IPL सीज़न में खेल चुके हैं – 127

-अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी – 798

·   अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – 69

देशखिलाड़ी
भारत939
ऑस्ट्रेलिया53
दक्षिण अफ्रीका40
वेस्टइंडीज36
न्यूज़ीलैंड25
अफ़ग़ानिस्तान23
श्रीलंका21
इंग्लैंड16
बांग्लादेश12
आयरलैंड7
ज़िम्बाब्वे6
अमेरिका13
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)10
नेपाल10
नीदरलैंड3
कनाडा2
जापान2
स्कॉटलैंड2
कुल1220

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2027, Cricket, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com