विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

'मोदी भाई' के लिए वृंदावन की विधवाओं ने बनाईं 1500 राखियां

इन महिलाओं द्वारा तैयार राखियों पर नरेंद्र मोदी की रंगीन तस्वीरें लगी हुई हैं.

Also Read in
'मोदी भाई' के लिए वृंदावन की विधवाओं ने बनाईं 1500 राखियां
वृंदावन की विधवाओं द्वारा तैयार राखियों पर नरेंद्र मोदी की रंगीन तस्वीरें लगी हुई हैं (फोटो : PTI)
वृंदावन: वृंदावन में आश्रम में रह रहीं बुजुर्ग विधवाओं ने सोमवार को रक्षा बंधन पर 'भाई' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डेढ़ हजार राखियां भेंट करने की योजना बनाई है. ये राखियां इन विधवाओं ने खास तौर से प्रधानमंत्री के लिए बनाई हैं. मीरा सहभागिनी आश्रम में रहने वाली इन महिलाओं द्वारा तैयार राखियों पर नरेंद्र मोदी की रंगीन तस्वीरें लगी हुई हैं.

यह भी पढ़ें : हरियाणा के इस गांव की महिलाओं ने डोनाल्ड ट्रंप 'भैया' को भेजीं 1001 राखियां

इनमें से 10 महिलाएं सोमवार को भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन के मौके पर दिल्ली जाकर मिठाई और राखियां 'भाई मोदी' को सौंपेंगी.

VIDEO : बहन को दिया टॉयलेट का तोहफा
सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री के आवास पर जाकर मोदी की कलाई में राखी बांधने की अनुमति दिए जाने का हमने अनुरोध किया है. हमें प्रधानमंत्री कार्यालय के जवाब का इंतजार है.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi, Raksha Bandhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com