सुपरस्टार गोविंदा की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में कोमल रानी का रिएक्शन सामने आया था तो वहीं अब सुनीता आहूजा को सपोर्ट करते हुए राखी सावंत ने रिएक्शन दिया है. हाल ही में, राखी ने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी की आलोचना करते हुए उन्हें 'पति चोर' और 'गोल्ड डिकर' कहा था. मुंबई हवाई अड्डे पर पैपराजी से बात करते हुए, राखी ने कोमल को 'चुड़ैल' कहा और उस पर 40 साल की लंबी शादी को नष्ट करने का आरोप लगाया.
राखी सावंत ने क्या कहा
राखी सावंत ने कहा, "कोमल रानी, मैं राखी सावंत बनूंगी तुझे सुनीता की नौकरानी बहुत जल्दी. दूसरों के घर में घर बर्बाद करती है, दूसरे के घर संसार में आज लगती हैं." राखी ने कोमल को 'पति चोर' और 'गोल्ड डिगर' कहा था. उन्होंने आगे कहा, "एक अमीर आदमी को पटाउंगी, गोल्ड डिगर बन जाउंगी. गोविंदा जी से पैसे लेकर फिल्म बनवाउंगी. उसके नाम का सिन्दूर लगाउंगी." इतना ही नहीं उन्होंने गोविंदा द्वारा दूसरी महिला के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने पर निराशा व्यक्त करते हुए राखी ने अभिनेता से 65,999 रुपये की मांग की और कहा कि उन्होंने बचपन से उनकी फिल्में देखने के लिए इतना खर्च किया है.
पहले कह चुकी हैं ये बात
इससे पहले गोविंदा के लालबागचा राजा में कोमल के साथ नजर आने पर राखी ने रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा कि गोविंदा को सुनीता के साथ जाना चाहिए था. उन्होंने कहा, "ये बहुत गलत बात है गोविंदा जी. अपनी बीवी को ले जाना चाहिए, जिसके साथ आप 40 साल गुजरे. अरे चीची भैया, क्या हो गया आपको? इतने बड़े लालबागचा के गणपति में आप रूपा, कोमल...को लेकर गए. अगर कोई सुबह रास्ता भटक जाए और शाम तक घर लौट आए, तो उसे खोया हुआ नहीं माना जाता. चलो, सब भूल जाओ यार. यह अच्छी बात नहीं है. ऐसा मत कीजिए गोविंदा जी, आप बहुत अच्छे इंसान हैं."
कोमल रानी ने क्या कहा
हाल ही में कोमल रानी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा, "हाल ही में मैंने कुछ मशहूर हस्तियों को गोविंदा जी और मेरी निजी जिंदगी और हमारे चरित्र पर खुलकर टिप्पणी करते देखा है. फिर भी मैंने उन्हें कभी भी किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए इतनी मजबूती से आगे आते नहीं देखा. चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, अभिनेताओं की मौत हो या किसी दूसरे अभिनेता की कई शादियां ही क्यों न हों. तो फिर, हमारी निजी जिंदगी अचानक सबके लिए चर्चा का विषय क्यों बन गई है कि हर कोई उस पर टिप्पणी करने का हकदार महसूस करता है? "
आगे उन्होंने लिखा, "अपने हीरो के साथ गणपति बप्पा के सामने जाकर अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की सफलता के लिए प्रार्थना करना कब से शर्म की बात, राष्ट्रीय मुद्दा या दूसरों के लिए 'दिखावा' बन गया? हमने अपनी फिल्म 'रूपा' की घोषणा की थी न कि किसी रोमांटिक रिश्ते की. हम साथ में काम कर रहे हैं और आगे भी साथ दिखते रहेंगे. अगर इससे किसी को परेशानी होती है तो उन्हें जलने दें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं