विज्ञापन

गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल की बेटी ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान, न्यूजीलैंड से हाल ही में लौटी थी भारत

पुलिस सोसाइटी और संबंधित टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, साथ ही विदेश में रह रहे मृतका के पति शुभम से भी संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है.

गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल की बेटी ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान, न्यूजीलैंड से हाल ही में लौटी थी भारत
गुरुग्राम सोसाइटी (फाइल फोटो)
IANS

गुरुग्राम के सेक्टर-110A के महिंद्रा औरा सोसाइटी में सोमवार दोपहर सेना के रिटायर्ड कर्नल ब्रजराज तिवारी की बेटी नेहा तिवारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. चश्मदीदों के मुताबिक, नेहा कुछ देर तक बालकनी में टहलती रही, फिर अचानक उसने रेलिंग फांदकर नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार, 2021 में बनारस के रहने वाले शुभम शर्मा से नेहा की शादी हुई थी. शुभम की न्यूजीलैंड में नौकरी लगने के बाद दोनों वहीं शिफ्ट हो गए थे और परमानेंट रेजिडेंसी (PR) की योजना बना रहे थे. हालांकि, वीजा संबंधी दिक्कतों और पीआर नहीं मिल पाने की वजह से नेहा को अकेले ही भारत वापस लौटना पड़ा, जबकि उसका पति वहीं रह गया. देश लौटने के बाद से ही नेहा गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी. वो गुरुग्राम में अपने पिता के फ्लैट में रह रही थी.

हादसे का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बजघेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बजघेड़ा थाना पुलिस सोसाइटी और संबंधित टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, साथ ही विदेश में रह रहे मृतका के पति शुभम से भी संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है.

(गुरुग्राम से वशिष्ठ की रिपोर्ट...)

इसे भी पढ़ें: घर में मिले 4 शव और मुखिया ट्रेन से कटा, एक झटके में खत्म हो गया भोपाल का यह परिवार; क्या बोली पुलिस

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Suicide Case, Daughter Suicide, Gurugram News, Gurugram Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com