विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2019

दिल्ली की 'आप' सरकार के मंत्री के भाई के खिलाफ ईडी ने की कार्रवाई

ई़डी ने करीब एक करोड़ 46 लाख की प्रॉपर्टी सीज की थी, अब जप्ती को फेमा अथॉरिटी ने कन्फर्म कर दिया

दिल्ली की 'आप' सरकार के मंत्री के भाई के खिलाफ ईडी ने की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय.
नई दिल्ली:

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई हरीश गहलोत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की है. ई़डी ने करीब एक करोड़ 46 लाख की प्रॉपर्टी को सीज किया था. अब जप्ती को फेमा अथॉरिटी ने कन्फर्म कर दिया है. यानी उस प्रॉपर्टी को पूर्ण तौर पर जप्त कर लिया गया है.

यह मामला हवाला कारोबारी के साथ संबंधों से जुड़ा हुआ है, जिसमें यह आरोप लगा था कि दुबई में दो फ्लैट खरीदने के लिए करीब एक करोड़ हवाला कारोबारियों के मार्फत भेजा गया था जबकि 50 लाख रुपये का बैंकिंग ट्रांजेक्शन भी किया गया था.

ईडी ने इस मामले में इसी साल मई महीने में दुबई वाली प्रॉपर्टी की अनुमानित रकम के आधार पर भारत में उतनी ही रकम जप्त की थी. ED की टीम ने इस मामले में हरियाणा के चौबा गांव और दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक फ्लैट को जप्त किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Gahlot, Harish Gahlot, Enforcement Directorate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com