विज्ञापन

चीफ सेलेक्टर के तौर पर हिट रहे या फ्लॉप? बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का बताया लेखा-जोखा

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के कार्यकाल की सराहना की है. बोर्ड ने लिखा है मेंस चीफ सेलेक्टर के तौर पर आपके समर्पण, दृढ़ निश्चय और अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद, श्री अजीत अगरकर जी. आपकी आगे की यात्रा और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.

चीफ सेलेक्टर के तौर पर हिट रहे या फ्लॉप? बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का बताया लेखा-जोखा
अजीत अगरकर
@CricCrazyJohns/X

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर समाप्त हो चुका है. जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'भारतीय क्रिकेट के लिए यह कार्यकाल कई यादगार उपलब्धियों से भरा रहा. टीम ने इस दौरान आईसीसी की तीन ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. साथ ही साथ टीम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक का सफर तय करने में भी कामयाब रही. मेंस चीफ सेलेक्टर के तौर पर आपके समर्पण, दृढ़ निश्चय और अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद श्री अजीत अगरकर जी. आपकी आगे की यात्रा और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं.'

अजीत अगरकर जुलाई 2023 में बने थे भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर

अजीत अगरकर जुलाई साल 2023 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बने थे. इस बीच वह करीब तीन साल तक इस पद पर जमे रहे. उन्होंने आगे भी विशेष पद पर बने रहने की इच्छा व्यक्त की थी. मगर बोर्ड ने उनकी इस सिफारिश को मंजूरी नहीं दी. जिसके बाद उन्हें बीते चार अक्टूबर 2026 को अपने पद से हटना पड़ा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @BCCI/X

अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने किया धमाका

अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की. जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2025 विशेष रूप से शामिल रहा. 

अगरकर की विशेष उपलब्धियां 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 - बिना कोई मैच गंवाए भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 - बिना कोई मैच बारे भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - दुबई में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया. 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 - भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया. 

यह भी पढ़ें- भारत, राजस्थान नहीं तो यशस्वी जायसवाल के दिल में है कौन सी टीम? खुद तोड़ी चुप्पी, दिया हैरान कर देने वाला जवाब
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ajit Agarkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com