DA Hike News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% कर दिया है. अब यूपी के कर्मचारियों को अब 63% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू होगी.
कर्नाटक के कर्मचारियों की मौज
कर्नाटक सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए 15.75 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2026 से लागू मानी जाएगी. उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को फैसले की घोषणा करते हुए बताया कि सरकार ने 2024 के संशोधित वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है. अब डीए की कैलकुलेशन मूल वेतन के 18 फीसदी के आधार पर की जाएगी, जो पहले 15.75 फीसदी थी. यह बढ़ोतरी लागू नियमों के अनुसार, राज्य सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स पर भी लागू होगी.
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी दिया तोहफा
अरुणाचल प्रदेश सरकार दिवाली से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब राज्य में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की रकम मूल वेतन के 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गई है. यह दर 1 जुलाई से लागू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं