Top Selling Smartphone Brands Globally in 2023: आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) स्मार्टफोन सेल्स के मामले में सैमसंग (samsung) से आगे निकल गई है. साल 2023 में Apple दुनियाभर में सबसे अधिक स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी रही.इंटरनेशनल डेटा कॉर्प (IDC) के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में बाजार में 20% हिस्सेदारी हासिल करने के बाद Apple ने नंबर वन पॉजिशन हासिल करते हुए 12 साल से जारी Samsung की बादशाहत को छीन लिया है. इस तरह 2010 के बाद पहली बार सैमसंग नंबर वन पॉजिशन से नीचे फिसला है.
2023 में सैमसंग की 19.4% हिस्सेदारी
IDC के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर के प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में सैमसंग ने 19.4% हिस्सेदारी के साथ साल का अंत किया. जबकि उसके बाद चीन के शाओमी (Xiaomi), ओप्पो (Oppo)और ट्रांसन (Transsion) का स्थान रहा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दुनिया भर में 2023 में 23.5 करोड़ आईफोन की बिक्री
दुनिया भर में 2023 में सबसे ज्यादा 23.5 करोड़ आईफोन बिके. जबकि सैमसंग ने 2023 में 22.6 करोड़ फोन बेचे. वहीं, बिक्री के मामले में शाओमी तीसरे नंबर पर रही. Apple के ऑफर्स की वजह से आईफोन की बिक्री बढ़ी है. iPhone निर्माता कंपनी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए देश में कुछ मॉडलों पर 5% तक की छूट दे रहे हैं.
व्यापक अनिश्चितता और उच्च मुद्रास्फीति के कारण कस्टमर को स्मार्टफोन अपग्रेड पर धीमी गति से के बीच रैंकिंग में यह बदलाव आया है.
Apple और Transsion शिपमेंट में वृद्धि दर्ज करने वाले टॉप ब्रांड
दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार चीन में उम्मीद से धीमी रिकवरी का भी कुल फोन बिक्री पर असर पड़ा. बता दें कि Apple और Transsion पिछले साल शिपमेंट में वृद्धि दर्ज करने वाले टॉप पांच में एकमात्र ब्रांड थे, जब बाजार 3.2% घटकर 1.17 बिलियन यूनिट रह गया और एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं