विज्ञापन

Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक टूटा,निफ्टी 25,700 के नीचे फिसला, मेटल शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई

Share Market Update: भारी गिरावट के बीच IT सेक्टर (TCS, Infosys, HCL Tech) सहारा दे रहा है. साथ ही FMCG (HUL) और ऑयल शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है.

Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक टूटा,निफ्टी 25,700 के नीचे फिसला, मेटल शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई
Share Market News Updates: सेंसेक्स पैक में एचयूएल, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और एचसीएल टेक गेनर्स थे.
नई दिल्ली:

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार,5 फरवरी  को सपाट हुई. सेंसेक्स करीब 60 अंकों की गिरावट के साथ 83,757.54 और निफ्टी मात्र एक अंक की कमजोरी के साथ 25,755 पर खुला.हालांकि  बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही लाल निशान में  कारोबार कर रहे हैं. 11 बजे के करीब सेंसेक्स 397.23 अंक (0.47%) की गिरावट के साथ 83,420.45 पर और निफ्टी 128.45 अंक (0.51%) की गिरावट के साथ 25,643.50 पर पहुंच गए.

मेटल और डिफेंस शेयरों में गिरावट

आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा पिटाई हो रही है. निफ्टी मेटल टॉप लूजर था. इसके अलावा, डिफेंस, रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर, इन्फ्रा, कमोडिटीज, सर्विसेज और ऑटो भी लाल निशान में थे. दूसरी तरफ ऑयल, एफएमसीजी, मीडिया और आईटी हरे निशान में थे.भारी गिरावट के बीच IT सेक्टर (TCS, Infosys, HCL Tech) सहारा दे रहा है. साथ ही FMCG (HUL) और ऑयल शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है.

शुरुआती कारोबार में मिडकैप औप स्मॉलकैप में गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 179 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,504 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137 अंक या 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,070 पर था.

ये हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और एचसीएल टेक गेनर्स थे. इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशिनय पेंट्स, पावर ग्रिड और आईटीसी लूजर्स थे.

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे. केवल जकार्ता के ही शेयर बाजार हरे निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे.

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से मेटल शेयरों में बिकवाली

मेटल शेयरों में बिकवाली का असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है.खबर लिखे जाने तक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना 1.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,50,813 रुपए और 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 9 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,44,654 रुपए पर थी. वहीं, कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस और चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है.

कच्चे तेल में भी कमजोरी बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड 2.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68 डॉलर प्रति बैंरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 63 डॉलर प्रति औंस पर था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com