विज्ञापन

शेयर बाजार में फिर आया बड़ा उछाल! सेंसेक्स 626 अंक और निफ्टी 54 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार की तेजी की वजह

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 626 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 79,055 पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty 50) भी 54 अंकों की बढ़त के साथ 24,669.20 के स्तर पर खुला. जानिए वैश्विक संकेतों, आईटी और बैंकिंग शेयरों में आई मजबूती और बाजार के प्रमुख संकेतकों का पूरा हाल. 

शेयर बाजार में फिर आया बड़ा उछाल! सेंसेक्स 626 अंक और निफ्टी 54 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार की तेजी की वजह
शेयर बाजार में फिर लौटी तेजी, रुपया भी हुआ मजबूत.
NDTV

Stock Market Today Opening : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी 5 अगस्त 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी और खरीदारी का रुख देखने को मिला है. पिछले सत्र की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स भारी बढ़त के साथ हरे निशान में खुले. 

कारोबार की शुरुआत होते ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 600 अंकों से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह एक बार फिर 79,000 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया. वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) भी मजबूती के साथ 24,660 के स्तर से ऊपर कारोबार करता नजर आया. 

RBI की ओर से पॉलिसी दरों के ऐलान से पहले रुपये में मजबूती देखी गई. बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की बढ़त के साथ 94.89 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.

 

इन सेक्टरों में आई तेजी

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा रियल्टी और इन्फ्रा शेयरों से मिला. वहीं, सूचकांकों की बात करें तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी इन्फ्रा टॉप गेनर्स रहे. निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी पीएसई जैसे सूचकांकों में भी तेजी के साथ कारोबार हुआ.

यहां दिखी गिरावट

निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान में खुले. वहीं, सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, ट्रेंट, भारती एयरटेल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी गेनर्स थे. सन फार्मा, टाइटन, टीसीएस और बीईएल लूजर्स रहे. 

यह भी पढ़ें- कटे-फटे नोटों को बदलने से मना नहीं कर सकता बैंक, इनकार किया तो यहां करें शिकायत 

शेयर बाजार में इस वजह से आई तेजी

बाजार के जानकारों और एनालिस्ट्स के मुताबिक, आज शेयर बाजार में दिख रही इस मजबूती के पीछे कई प्रमुख वैश्विक और घरेलू कारक काम कर रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजार में टेक शेयरों में आई तेजी और रातभर रही मजबूती का असर एशियाई बाजारों और भारतीय शेयर बाजार की सेंटीमेंट पर सकारात्मक असर पड़ा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की ओर से चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में दोबारा खरीदारी शुरू करने से बाजार को सहारा मिला है. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में निचले स्तरों से आई रिकवरी ने सेंसेक्स को 600 अंक से ज्यादा उछलने में मदद की है. इसके अलावा, रुपये में आई मजबूती और कच्चे तेल में गिरावट ने भी बाजार के सेटीमेंट को पॉजिटिव कर दिया है. 

यह भी पढ़ें- बढ़ेगी आपके लोन की EMI, या कम होगी, RBI के आज के फैसले से होगा तय 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Marekt, Share Bazar, Sensex, Nifty 50, Stock Market News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com