विज्ञापन

Stock Market Today: दिवाली से पहले शेयर बाजार में 'रॉकेट' जैसी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला

Stock Market Update: दिवाली से पहले शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं.जानिए ऑयल एंड गैस, ऑटो और IT सेक्टर्स के किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल.

Stock Market Today: दिवाली से पहले शेयर बाजार में 'रॉकेट' जैसी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला
Stock Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
NDTV इंडिया

दिवाली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन शेयर बाजार में 'धमाका' आज से ही शुरू हो गया है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (2 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

सेंसेक्स (BSE Sensex) सुबह के शुरुआती कारोबार में 1,014 से ज्यादा अंकों (1.36%) की छलांग लगाकर 75,473 के पार पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NIFTY 50) भी करीब 274 अंकों (1.19%) की बढ़त के साथ 23,327 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

इन 3 सेक्टर्स ने भरी बाजार में उड़ान

आज की इस तूफानी तेजी में सबसे बड़ा रोल एनर्जी सेक्टर्स का रहा. निफ्टी ऑयल एंड गैस (Nifty Oil & Gas) इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा का बंपर उछाल देखने को मिला. इसके अलावा ऑटो और आईटी शेयरों ने भी बाजार को मजबूती दी. निफ्टी ऑटो में 0.77 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.51 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.हालांकि, दूसरी तरफ रियल्टी (Nifty Realty) 0.74 फीसदी और मीडिया सेक्टर मामूली 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ दबाव में नजर आए.

रिलायंस में 6% की  तेजी, इन शेयरों का भी रहा जलवा

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया. इसके अलावा NTPC, टाटा स्टील (Tata Steel), पावर ग्रिड (Power Grid), मारुति (Maruti) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी आज के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.

इन शेयरों में दिखी सुस्ती

दूसरी तरफ तेजी के इस माहौल के बीच सन फार्मा (Sun Pharma), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), टाइटन (Titan) और इन्फोसिस (Infosys) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और ये लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए.

क्रूड ऑयल में गिरावट का मिला फायदा

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने भी भारतीय बाजार को सहारा दिया. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 3 फीसदी गिरकर 109.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी क्रूड (WTI) भी 3 फीसदी टूटकर 100.81 डॉलर पर आ गया.

यह भी पढ़ें | EPFO अब WhatsApp पर लाइव, Hi लिखते ही आएगा रिप्लाई, PF बैलेंस समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

यह भी पढ़ें | भारतीय शेयर बाजार दुनियाभर में बेस्ट, फिर विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं बिकवाली? SEBI चीफ ने बताई असली वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Today, Stock Market Today, Stock Market News, Share Market News, Sensex Nifty Rally Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com