विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स में 1100 अंकों की तूफानी तेजी, इन शेयरों ने कराई तगड़ी कमाई

Stock Market Updates: शेयर बाजार में आया 6 हफ्ते का सबसे बड़ा उछाल,1 1 कारोबारी सत्रों के बाद निफ्टी ने फिर पार किया 24 हजारी का आंकड़ा... अदाणी एंटरप्राइजेज 12% की तेजी के साथ टॉप गेनर्स में शामिल हुआ.

Stock Market Today: शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स में 1100 अंकों की तूफानी तेजी, इन शेयरों ने कराई तगड़ी कमाई
Stock Market News Today: ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के दम पर शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी ...निवेशकों की लगी लॉटरी!

Stock Market Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 25 मई को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता (US-Iran Deal) की बढ़ती उम्मीदों ने घरेलू निवेशकों का जोश हाई कर दिया.जिसकी वजह से  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 1,134 अंक की तूफानी तेजी के साथ 76,549.82 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 330 अंक की छलांग लगाकर 24,049.55 के  रिकॉड स्तर पर पहुंच गया.

निफ्टी 24,000 के पार 

आज के कारोबार की सबसे बड़ी बात यह रही कि निफ्टी 50 ने 1.39% की बढ़त के साथ 24,000 के लेवल को पार कर लिया. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सुधरने की खबरों से ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल कम हुआ, जिसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला.

सभी सेक्टर्स में हरियाली

आज बाजार का मूड इतना शानदार था कि सेक्टोरल इंडेक्स के सभी सेक्टर्स हरे निशान में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. ऑयल एंड गैस, मीडिया, ऑटो, बैंकिंग, एनर्जी और रिएल्टी सेक्टर्स में 1-1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई

मिडकैप और स्मॉलकैप का भी जलवा

बड़े शेयरों के साथ-साथ छोटे और मझोले शेयरों में भी आज जमकर खरीदारी हुई. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में जहां0.8% की बढ़त देखी गई, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1% की तेजी के साथ बंद हुआ.

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 12% की तूफानी तेजी

सोमवार को शेयर बाजार की चौतरफा तेजी के बीच अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों ने कमाल कर दिया. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) की ओर से आई एक  पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयरों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे यह स्टॉक  12% से ज्यादा उछलकर ₹2,850.80 के साथ अपने 52 हफ्ते के नए हाई लेवल पर पहुंच गया. 
 

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल (Top Gainers)

  • लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
  • आयशर मोटर्स (Eicher Motors)
  • बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
  • अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)

इन शेयरों में दिखी सुस्ती (Top Losers)

बाजार की इस चौतरफा तेजी के बीच भी कुछ शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली.

  • मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare)
  • ओएनजीसी (ONGC)
  • हिंडाल्को (Hindalco)
  • टीसीएस (TCS)
  • बजाज ऑटो (Bajaj Auto)

डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार रिकवरी

वहीं आज भारतीय करेंसी में भी तेजी देखी. आज,सोमवार को भारतीय रुपये ने डॉलर के मुकाबले शानदार रिकवरी दिखाई है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया करीब 0.45% यानी 35 पैसे की मजबूत बढ़त के साथ 95.25 के स्तर पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें-  Bank Holiday 2026: 27 मई या 28 मई? बकरीद के मौके पर आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक, दूर कर लीजिए कन्फ्यूजन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com