Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 25 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) की शुरुआत धमाकेदार रही. सुबह 9:15 बजे जैसे ही बाजार में ट्रेडिंग की शुरु हुई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड मजबूती के साथ खुले.बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 817 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर 76,200 के पार निकल गया, जबकि निफ्टी भी 250 अंकों की तूफानी बढ़त के साथ 23,900 के ऊपर ट्रेड करता दिखा.
Stock Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के खत्म होने और शांति समझौते (US-Iran Peace Deal) की उम्मीदों ने दुनिया भर के निवेशकों में नया जोश भर दिया है. ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के दम पर भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आई है.
बाजार में आई इस हरियाली की एक बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई भारी गिरावट भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं