विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में जबदस्त तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 23,850 के पार

Stock Market Today: पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे तनाव के बीच कोई ठोस नतीजा न निकलने के बावजूद बाजार ने शानदार वापसी की और हरे निशान पर खुला.

Stock Market Today: शेयर बाजार में जबदस्त तेजी, सेंसेक्स 500 अंक  उछला, निफ्टी 23,850 के पार
Stock Market News Today: ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत और पॉजिटिव संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार, 21 मई को शानदार तेजी देखने को मिली है.

Share Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 मई को पॉजिटिव ओपनिंग देखने को मिली है. ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की उम्मीदों से बाजार झूम उठा. बाजार खुलते ही बीएसई (BSE) सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 75,890 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 50 भी 190 अंक से अधिक की बढ़त लेकर 23,850 के पार निकल गया .वहीं, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 627 अंक चढ़कर 75,945 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 23,859 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आया.

रियल्टी, सीमेंट और मिडकैप शेयरों में खरीदारी

सेक्टोरल मोर्चे पर रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 1.5% चढ़ा, जबकि सीमेंट, केमिकल, ऑटो, मीडिया, PSU बैंक और मेटल शेयरों में भी खरीदारी रही. वहीं स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे बाजार में व्यापक मजबूती देखने को मिली.

India VIX गिरा, निवेशकों का भरोसा बढ़ा

बाजार की अस्थिरता मापने वाला India VIX 4% से ज्यादा गिरकर 18 के आसपास आ गया. यह संकेत है कि बाजार में घबराहट कम हो रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशक अभी भी ‘Buy on Dips' रणनीति अपना रहे हैं, जिसे विदेशी फंड फ्लो और बेहतर सेंटिमेंट का सपोर्ट मिल रहा है.

विदेशी निवेशकों की नजर भारत पर

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया और ताइवान के AI-लिंक्ड शेयरों में ऊंचे वैल्यूएशन के चलते विदेशी निवेशकों का रुझान भारत की तरफ बढ़ सकता है. भारत के कई सेक्टर्स में वैल्यूएशन अपेक्षाकृत बेहतर माने जा रहे हैं, जो FII निवेश को सपोर्ट कर सकते हैं.

ग्लोबल बाजारों से मिला सपोर्ट

ईरान द्वारा अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा करने की खबर से वेस्ट एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, जिससे वैश्विक बाजारों में भी तेजी रही. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का KOSPI और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में रहे. बाजार के जानकारों के का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू होने वाली बातचीत की उम्मीदों ने निवेशकों की चिंताओं को कम किया है, जिससे एशियाई बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी रौनक लौट आई. इस बीच करेंसी मार्केट से भी अच्छी खबर आई, जहां डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 55 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 96.28 पर ओपन हुआ, जो पिछले कारोबारी दिन (बुधवार) 96.83 के स्तर पर बंद हुआ था.

कच्चे तेल और रुपये पर रहेगी नजर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की स्थिरता पर निर्भर करेगी. हालांकि चौथी तिमाही के नतीजे अब तक मजबूत रहे हैं, लेकिन बढ़ते फ्यूल रेट  का असर FY27 की पहली तिमाही में दिख सकता है.

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Stock Market News Today, Share Market Today, Sensex, Nifty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com