विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत,सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market News Updates: ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच 22 मई को भारतीय शेयर बाजार (BSE Sensex & NSE Nifty) सपाट ओपनिंग के बाद मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

Stock Market Today: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत,सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी 23,700 के पार
Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (22 मई) को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही. शुरुआती मिनटों की सुस्ती के बाद बाजार में हल्का सुधार देखा गया और सुबह 9:15 बजे प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में आ गए. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 180.63 अंक (0.24%) की बढ़त के साथ 75,363.99 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 48.10 अंक (0.20%) की मजबूती लेकर 23,702.80 के स्तर पर पहुंच गया.

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को ऑटो सेक्टर लीड कर रहा था. निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था. निफ्टी प्राइवेट बैंक,निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस भी हरे निशान में थे. निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 68 अंक या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,369 पर था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7 अंक या 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,976 पर था.

सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एलएंडटी और सन फार्मा गेनर्स थे. पावर ग्रिड, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल और एचसीएल टेक लूजर्स थे.

इस समय ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.

अमेरिका-ईरान वार्ताओं के बीच निवेशकों के बदलते सेंटिमेंट के कारण लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आया. शुरुआती एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.9% बढ़कर 104.52 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.5% चढ़कर 97.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Sensex Today, Share Market News, Nifty 50
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com