विज्ञापन

'गंभीर ने फिक्सर, देशद्रोही कहा, गालियां दी' श्रीसंत ने गौतम के साथ हुई झड़प पर किया चौंकाने वाला खुलासा

साल 2023 में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दौरान गौतम गंभीर और श्रीसंत की मैदान पर झड़प हुई थी. श्रीसंत ने अब बताया है कि मैदान पर ऐसा क्या हुआ था, जिसके बाद दोनों देशों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए थे.

'गंभीर ने फिक्सर, देशद्रोही कहा, गालियां दी' श्रीसंत ने गौतम के साथ हुई झड़प पर किया चौंकाने वाला खुलासा
Gautam Gambhir Called Me Deshdrohi, Fixer: Sreesanth

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत ने दिसंबर 2023 में लेजेंड्स लीग क्रिकेट मुकाबले में भारत के मौजूदा हेड कोच और टीम के पूर्व साथी गौतम गंभीर के साथ हुई अपनी बहस को लेकर डिटेल दी है. इससे पहले, श्रीसंत ने बताया था कि गंभीर ने उन्हें "फिक्सर" कहा था. हालांकि, अब हाल ही में एक इंटरव्यू में, श्रीसंत ने इस झगड़े के बारे में और जानकारी देते हुए कहा है कि गंभीर ने उन्हें 'देशद्रोही' कहा था.  श्रीसंत के अनुसार, यह झड़प उनके बाउंसर फेंकने के बाद शुरू हुई थी. 

श्रीसंत ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा,"मैंने ठान लिया था कि बाउंसर नहीं डालना है. उन्होंने पहली बॉल पर फ्लिक किया. उन्हें मेरा गेम पता है. वह बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं. कोचिंग पार्ट का मुझे पता नहीं, लेकिन को क्रिकेटर बहुत अच्छे हैं. तो अगली गेंद मैंने बाउंसर डाली." "उन्होंने मुझे कहा तुम मेरे नियंत्रण में हो. मैंने कहा आपके नहीं, बल्कि आपकी पार्टी के, सॉरी हमारी पार्टी के."

श्रीसंत ने आगे कहा,"यह साफ है. उन्होंने मुझे गाली दी. जो बोलना नहीं चाहिए था, वो उन्होंने बोला. 'फिक्सर'" "मैं आगे झुका और उनसे पूछा, 'गौती भाई, आप ठीक हैं?' क्योंकि मैं बहुत बड़ा था, ऐसा लग रहा था कि मैं उसे मार दूंगा. फिर वह एफ शब्द का इस्तेमाल करने लगा. फिर उन्होंने 'फिक्सर', 'देशद्रोही' कहा." मैंने कहा, आप न्यूज नहीं पढ़ते, गूगल नहीं करते. अपनी जानदारी दुरुस्त रखिए."

गंभीर और श्रीसंत भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उनके खेलने के दिन खत्म होने के बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई है. साल 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों की झड़प हुई थी. अंपायर्स और खिलाड़ियों को बीच बचाव करना पड़ा

इसके बाद श्रीसंत ने मैच के बाद अपनी सफाई देते हुए कहा था,"मैंने उनके लिए एक भी बुरे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है या एक भी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है. मैंने केवल इतना कहा, 'आप क्या कह रहे हैं? आप क्या कह रहे हैं?' वास्तव में, मैं व्यंग्यात्मक तरीके से हंसता रहा क्योंकि वह मुझे 'फिक्सर, फिक्सर, तुम एक फिक्सर हो. यह वह भाषा है जिसका उपयोग किया गया था. जब सभी उसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, तो वह मुझे फिक्सर कहते रहे."

बता दें, साल 2013 में श्रीसंत को आईपीएल में स्पॉट-फिक्सिंग के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था. शुरू में उन पर लाइफटाइम बैन लगा था, जिसे बीसीसीआई ने बाद में घटाकर सात साल का कर दिया था.

यह भी पढ़ें: गोली की रफ़्तार से हुए गोल पर नहीं टूटा सबसे तेज़ गोल का रिकॉर्ड, ब्राज़ील ने दिखाया जादू

यह भी पढ़ें: सिर्फ 71 सेकेंड में दागा गोल: इस्माइल साइबारी के गोल से जीती मोरक्को, नॉकआउट के करीब

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Sreesanth, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com