अगर आप भी सोशल मीडिया पर मिलने वाली स्टॉक टिप्स (Stock Tips) को देखकर किसी शेयर में पैसा लगाते हैं, तो सावधान हो जाइए. मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने सोशल मीडिया के जरिए स्मॉल एंड मिड कैप शेयरों में हेरफेर करने वालों पर बड़ा एक्शन लिया है. सेबी ने एक ही परिवार के 7 फिनफ्लुएंसर्स पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने से पूरी तरह बैन लगा दिया है. आरोप है कि ये लोग पहले खुद सस्ते में शेयर खरीदता था, फिर X, Telegram और WhatsApp जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रिटेल निवेशकों को उसे खरीदने की सलाह देकर कीमतें बढ़ाता था और मुनाफा कमाकर खुद बाहर निकल जाता था. यह मामला फिनफ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले स्टॉक टिप्स पर फिर सवाल खड़े कर रहा है.
गुप्ता परिवार के इन लोगों पर हुई कार्रवाई
सेबी के आदेश के मुताबिक, हेमंत गुप्ता,रोहन गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, शरोन गुप्ता, लियाना गुप्ता ,रजनी गुप्ता और पूर्वांगी गुप्ता पर सोशल मीडिया के जरिए शेयरों में कथित हेरफेर करने के आरोप लगे हैं. इस जालसाजी के पीछे हेमंत गुप्ता उनकी पत्नी, पूर्व पत्नी और चार बच्चों यानी पूरा परिवार शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरोपी हेमंत गुप्ता, उनकी पत्नी, पूर्व पत्नी और उनके चार बच्चों ने मिलकर बकायदा एक सिंडिकेट बनाया हुआ था.
आरोप क्या हैं और कैसे पकड़ में आया मामला?
SEBI का आरोप है कि यह ग्रुप सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए शेयर खरीदने की सिफारिशें साझा करता था, लेकिन उससे पहले खुद उन्हीं शेयरों में पोजिशन ले लेता था. बाद में जब रिटेल निवेशकों की खरीदारी बढ़ती और कीमतें ऊपर जातीं, तब ये शेयर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था.जांच में खासतौर पर SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड और कम लिक्विडिटी वाले शेयर पाए गए.
मार्केट रेगुलेटर के मुताबिक, उसकी सर्विलांस सिस्टम ने सोशल मीडिया पोस्ट्स और संदिग्ध ट्रेडिंग पैटर्न के बीच लिंक पकड़ा. जांच के दौरान यह पाया गया कि शेयरों को प्रमोट करने वाली पोस्ट्स के पहले ट्रेडिंग एक्टिविटी में अचानक तेजी दिखी.
जनवरी 2026 में SEBI का सर्च ऑपरेशन,जब्त हुए सबूत
SEBI ने कोर्ट की मंजूरी के बाद 21 जनवरी से 24 जनवरी 2026 के बीच ताबड़तोड़ सर्च और सीजर ऑपरेशन चलाया. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त मोबाइल, लैपटॉप किए गए और ग्रुप के लोगों के बयान दर्ज किए गए. जांच के दौरान सेबी ने दिसंबर 2023 से जनवरी 2026 तक के ट्रेडिंग डेटा को खंगाला है.
मुनाफे में 242% का भारी उछाल
सेबी की जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं. इनका कारोबार और मुनाफा दोनों रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा. इस ग्रुप का कुल ग्रॉस ट्रेड वैल्यू पहले के मुकाबले बढ़कर 548.62 करोड़ रुपये से 1,023.40 करोड़ रुपये पहुंच गया,जो करीब 86% की बढ़ोतरी है.इनका कुल नेट प्रॉफिट ₹17.06 करोड़ से 242% की भारी बढ़त के साथ ₹58.40 करोड़ हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं