विज्ञापन

TMC के 'पुष्पा' जहांगीर खान की बीवी सरीना भी गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए किया था बवाल

जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी पर फाल्टा में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है. इस मामले में अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

TMC के 'पुष्पा' जहांगीर खान की बीवी सरीना भी गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए किया था बवाल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस की परेड में जहांगीर खान.
NDTV
  • तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को गिरफ्तार किया गया है.
  • जहांगीर की पत्नी सरीना बीबी पर फाल्टा में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है.
  • इस मामले में अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.
कोलकाता:

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को गिरफ्तार किया गया है. शनिवार सुबह-सुबह सरीना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरीना पर फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हमला कर पति जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की योजना में शामिल होने का आरोप है. मालूम हो कि जहांगीर खान को बीते दिनों पुलिस ने बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था. जहांगीर खान अभी पुलिस की हिरासत में ही है. अब उनकी पत्नी सरीना बीबी को भी गिरफ्तार किया गया है. जहांगीर खान डायमंड हार्बर की फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे. जहांगीर खान टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी करीबी नेता कहे जाते हैं. 

जहांगीर खान ने चुनाव के दौरान गढ़ी थी 'पुष्पा' वाली छवि   

बंगाल में टीएमसी के चर्चित 'डायमंड हार्बर मॉडल' के बीच फाल्टा में जहांगीर खान बड़ी चर्चा में थे. उन्होंने फिल्म ‘पुष्पा' के मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द अपनी छवि गढ़ने की कोशिश की थी और कई बार खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया था, जो दबाव के आगे नहीं झुकेगा. जहांगीर खान ने यूपी के सिंघम कहे जाने वाले अजयपाल शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं

चुनावी नतीजों के बाद अंडरग्राउंड हो गया था जहांगीर

फाल्टा में चुनाव के दिन हुई गड़बडियों के कारण यहां फिर से मतदान कराया गया था. फाल्टा में रि-पोलिंग से पहले चुनावी नतीजों में बीजेपी की बड़ी जीत मिल गई थी. जिसके बाद जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था. जहांगीर के पीछे हटने से बीजेपी को फाल्टा विधानसभा सीट पर भी बड़ी जीत मिली थी. जिसके बाद जहांगीर खान अंडरग्राउंड हो गया था. 

8 जून को नेपाल-बंगाल बॉर्डर से जहांगीर खान हुआ था गिरफ्तार

कई दिनों की लुकाछिपी के बाद जहांगीर खान को 8 जून को बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. तब कहा गया था कि वो नेपाल भागने की फिराक में था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जहांगीर खान की परेड भी निकाली. जिसमें वो सड़क पर पुलिस की घेराबंदी के बीच चलता नजर आया था. अब जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को गिरफ्तार किया गया है. 

दरअसल जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी पर फाल्टा में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है. इस मामले में अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

CM शुभेंदु दे चुके सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जहांगीर की रिहाई की मांग और पुलिस पर हमले से जुड़े विरोध-प्रदर्शनों के दौरान देश-विरोधी गतिविधियों के आरोप में जहांगीर खान की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था. हाल ही में फाल्टा में एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी. जिसमें संपत्ति जब्त करना भी शामिल है.

यह भी पढ़ें - बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान की कराई परेड, हाथ जोड़े और कान पकड़े कान दिखा TMC का पुष्पा

लेखक के बारे में
img
Rittick Mondal
Principal Correspondent, Kolkata Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jahangir Khan, Jahangir Khan Arrest, Jahangir Khan News, Jahangir Khan Parade Video, Jahangir Khan Puspa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com