Share Market Closing: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार में अच्छी तेजी देखी गई. सेंसेक्स हो या निफ्टी, दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत की उम्मीदों ने निवेशकों में नया जोश भर दिया है.
कितनी रही सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी
सेंसेक्स जहां 1.18% की तेजी के साथ 77,535 अंकोंं पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 275 अंकों की बढ़त के साथ 24,050 पर रहा. आंकड़ों से साफ है कि अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर का पॉजिटिव असर ग्लोबल मार्केट के साथ भारतीय बाजारों पर भी हो रहा है.
टॉप 5 गेनर्स (सेंसेक्स)
- एशियन पेंट्स (3.84)
- आईसीआईसीआई बैंक (3.13)
- महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.05)
- इंडिगो (2.77)
- एसबीआई (2.51)
टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)
सन फार्मा (-3.65)
इंफोसिस (-2.94)
टीसीएस (-2.45)
टेक महिंद्रा (-1.60)
एचसीएल टेक (-0.90)

Share Market Closing
सुबह की कैसी रही शुरुआत
शुक्रवार, 10 अप्रैल को सुबह 9:19 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 560 अंकों की बढ़त के साथ 77,192 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी-50 (Nifty 50) भी 188 अंकों की उछाल के साथ 23,963 के पार पहुंच गया है. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 0.82 प्रतिशत या 630 अंकों की बढ़त के साथ 77,261 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया.वहीं, निफ्टी (Nifty) भी 0.85 प्रतिशत या 203 अंकों की तेजी के साथ 23,978 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.
भारी गिरावट के बाद आज बाजार की जोरदार वापसी
आपको बता दें कि बीते दिन गुरुवार, 9 अप्रैल को बाजार ने अपनी पांच दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा दिया था. कल सेंसेक्स 931.25 अंक (1.20%) गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 222.25 अंक (0.93%) फिसलकर 23,775.10 पर आ गया था. कल की गिरावट की बड़ी वजह मिडिल-ईस्ट में तनाव के चलते हुई प्रॉफिट बुकिंग थी. लेकिन भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह शानदार रिकवरी के साथ हुई है. गुरुवार को 900 अंकों की भारी गिरावट के बाद आज बाजार ने जोरदार वापसी की है.
ग्लोबल मार्केट में बढ़त का असर
भारतीय बाजार में आज की तेजी का कनेक्शन विदेशी बाजारों के रुख से है.अगर बात ग्लोबल मार्केट की करें, तो वहां का माहौल काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है. एशियाई बाजारों में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है. जापान का निक्केई (Nikkei) 1 प्रतिशत या 900 अंकों से ज्यादा उछलकर 56,815 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग (Hang Seng) भी करीब 200 अंक (0.7%) की मजबूती के साथ 25,936 पर रहा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) सबसे ज्यादा 1.5 प्रतिशत (करीब 100 अंक) की बढ़त के साथ 5,877.20 पर कारोबार कर रहा है.ताइवान के बाजार में भी हरियाली है.
अमेरिकी बाजार की बात करें तो गुरुवार रात वॉल स्ट्रीट पर रौनक रही. अमेरिका के बाजार भी गुरुवार रात बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. डाओ जोंस (Dow Jones) 275 अंक ऊपर बंद हुआ, वहींS&P 500 इंडेक्स 0.62 प्रतिशत (42 अंक) चढ़कर 6,824.66 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक (Nasdaq) 0.82 प्रतिशत (186.66 अंक) की बढ़त के साथ 22,821.66 के स्तर पर रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं