विज्ञापन

Stock Market Today: सेंसेक्स 78,300 के पार जाकर धड़ाम, निफ्टी ने भी गंवाई शुरुआती बढ़त, क्या है वजह

Stock Market News Today: शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.4% की तेजी के साथ 24,423 के स्तर तक गया था, लेकिन बाद में यह 0.12% फिसलकर 24,302.95 पर आ गया. इसी तरह सेंसेक्स भी 0.5% की बढ़त के साथ 78,339 तक पहुंचने के बाद 0.07% गिरकर 77,903.71 पर आ गया. 

Stock Market Today: सेंसेक्स 78,300 के पार जाकर धड़ाम, निफ्टी ने भी गंवाई शुरुआती बढ़त, क्या है वजह
Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की लेकिन जल्द ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर आ गए.

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध खत्म होने की उम्मीदों के चलते ग्लोबल मार्केट में आई तेजी का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा.बाजार ने आज सुबह मजबूती के साथ शुरुआत की थी.लेकिन थोड़ी ही देर में निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी. आज यानी गुरुवार, 07 मई 2026 को बाजार खुलते ही BSE Sensex करीब 380 अंकों की मजबूती के साथ 78,339 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा.वहीं, Nifty 50 ने भी 0.33% की बढ़त के साथ 24,410 का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि ये तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई.

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.4% की तेजी के साथ 24,423 के स्तर तक गया था, लेकिन बाद में यह 0.12% फिसलकर 24,302.95 पर आ गया. इसी तरह सेंसेक्स भी 0.5% की बढ़त के साथ 78,339 तक पहुंचने के बाद 0.07% गिरकर 77,903.71 के स्तर पर आ गया. 

इन शेयरों में आई भारी गिरावट

बाजार में गिरावट के पीछे एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), टीसीएस (TCS), पावर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे बड़े शेयरों का हाथ रहा, जबकि एमएंडएम (M&M), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक ने इंडेक्स को सहारा देने की कोशिश की.

जापान का निक्केई 225 पहली बार 61,000 के पार

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) गुरुवार को पहली बार 61,000 के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया. एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य बाजारों में भी तेजी देखी गई. यह उछाल तब आया है जब एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़े सैन्य एक्शन की चेतावनी दी है, तो दूसरी तरफ ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दोनों पक्ष शांति समझौते की दिशा में करीब बढ़ रहे हैं. 

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 1% से ज्यादा चढ़ा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 1.17% की बढ़त पर रहा. हालांकि, कोसडैक (Kosdaq) 0.4% गिर गया. हांगकांग के हैंगसेंग (Hang Seng) इंडेक्स फ्यूचर्स में भी पिछले बंद के मुकाबले बढ़त देखी जा रही है.

अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड तेजी का असर

अमेरिकी बाजार में भी बीती रात शानदार रौनक रही. एसएंडपी 500 (S&P 500) 1.46% और नैस्डैक (Nasdaq) 2.02% की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए. डाओ जोंस (Dow Jones) में भी 612.34 अंकों यानी 1.24% की तेजी दर्ज की गई. 

वहीं, कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो जुलाई के लिए ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent crude) 0.91% बढ़कर 102.19 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) फ्यूचर्स जून के लिए 1.23% की तेजी के साथ 96.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज दिल्ली से लेकर मुंबई तक किस भाव पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Share Market News, Sensex Today, Nifty News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com