विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज दिल्ली से लेकर मुंबई तक किस भाव पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर के पार पहुंचा, फिर भी भारत में तेल की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. चेक करें 7 मई 2026 को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और पटना जैसे शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

Petrol-Diesel Price: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें आज दिल्ली से लेकर मुंबई तक किस भाव पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल
Petrol diesel Rates: भारतीय ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि देश में फिलहाल तेल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर आज जबरदस्त हलचल देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों और फिर अचानक बढ़े तनाव के कारण क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है. जहां एक तरफ पश्चिम एशिया (West Asia) के हालातों ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है, वहीं भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने आज भी देश के प्रमुख महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह से स्थिर बनी हुई हैं.आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

कच्चे तेल के बाजार में क्यों मची है खलबली? (Crude Oil Price Crash & Rebound)

कच्चे तेल की कीमतों में आज 7 मई 2026 काफी उठापटक देखने को मिली. कल अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित डील की खबर आई थी, जिसके बाद डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) 13% गिरकर 88.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था. लेकिन आज स्थिति फिर बदल गई है. अमेरिका द्वारा ईरान के एक जहाज पर किए गए हमले की खबर के बाद डब्ल्यूटीआई (WTI) की कीमत उछलकर 96.240 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. इसी तरह ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव भी आज 102.178 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

होर्मुज और ग्लोबल सप्लाई का संकट

दुनिया भर में ईंधन की बढ़ती कीमतों की सबसे बड़ी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का लगभग बंद होना है. यह दुनिया का वह संकरा समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया के कुल तेल और गैस निर्यात का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता ह. फरवरी के अंत से ही युद्ध की वजह से यह रास्ता बाधित है, जिससे इंटरनेशनल सप्लाई चेन (Supply Chain) पूरी तरह चरमरा गई है और कच्चे तेल के दाम कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं.

ऑयल मार्केट में गड़बड़ी की आशंका, एक ही दिन में करोड़ों के तेल का खेल?

तेल की कीमतों में आए अचानक उतार-चढ़ाव ने बाजार में हेरफेर की आशंकाओं को बढ़ाने का काम किया है. 'द कोबेइसी लेटर' (The Kobeissi Letter) के अनुसार, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की खबर लीक होने से महज 70 मिनट पहले लगभग 920 मिलियन डॉलर की शॉर्ट पोजीशन  लगाई गई थी. जब कुछ ही समय बाद तेल के दाम 12% गिरे, तो इन ट्रेडर्स ने अनुमानित 125 मिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया. इस संदिग्ध टाइमिंग की अब बाजार एक्सपर्ट द्वारा जांच की जा रही है.

Petrol Price Today: भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम 

कच्चे तेल में उबाल के बावजूद भारत सरकार ने फिलहाल पेट्रोल के दामों को स्थिर रखा है. जानिए आज 7 मई 2026 आपके शहर में पेट्रोल किस भाव पर मिल रहा है...

  • दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल ₹94.77 में मिल रहा है.
  • मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹105.45 चुकाने होंगे.
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल का रेट ₹102.92 प्रति लीटर है.
  • हैदराबाद में आज पेट्रोल सबसे महंगा ₹107.46 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.
  • चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत ₹100.80 प्रति लीटर है.
  • नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत ₹100.80 प्रति लीटर है.
  • गुड़गांव में आज पेट्रोल की कीमत ₹95.51 प्रति लीटर है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और भुवनेश्वर में ₹100.94 प्रति लीटर है.
  • जयपुर में पेट्रोल ₹104.50 और लखनऊ में ₹94.57 प्रति लीटर के भाव पर है.
  • पटना में पेट्रोल ₹105.74 और तिरुवनंतपुरम में ₹107.48 प्रति लीटर मिल रहा है.

Diesel Price Today: आज डीजल किस रेट पर मिल रहा है? 

डीजल की कीमतों में भी आज 7 मई 2026 कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. देश के अलग-अलग शहरों में डीजल के रेट्स इस प्रकार हैं...

  • दिल्ली में आज डीजल ₹87.67 प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है.
  • मुंबई में आज डीजल की कीमत ₹90.03 प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में आज एक लीटर डीजल ₹92.02 में मिल रहा है.
  • बेंगलुरु में डीजल का रेट आज ₹90.99 प्रति लीटर है.
  • हैदराबाद में आज डीजल ₹95.70 प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है.
  • चेन्नई में आज डीजल की कीमत ₹92.39 प्रति लीटर है.
  • नोएडा में डीजल ₹87.98 और गुड़गांव में ₹87.97 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ में डीजल ₹82.45 और भुवनेश्वर में ₹92.52 प्रति लीटर है.
  • जयपुर में डीजल ₹90.01 और लखनऊ में ₹87.67 प्रति लीटर के भाव पर है.
  • पटना में डीजल ₹91.97 और तिरुवनंतपुरम में ₹96.48 प्रति लीटर मिल रहा है.

देश भर में सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त फ्यूल स्टॉक, पैनिक होकर न करें खरीदारी

बीते दिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश भर में सभी पेट्रोल पंपों पर इन ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.मंत्रालय ने आगे बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की सप्लाई लगातार बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है. साथ ही, घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है.

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल की घबराहट में खरीदारी न करें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

ये भी पढ़ें- SBI, HDFC, ICICI या Yes Bank? जानें मई में कौन सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, यहां देखें पूरी लिस्ट 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com