विज्ञापन

श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई झड़प पर वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन लेगी BCCI? साफ हुई तस्वीर

वैभव सूर्यवंशी की सोमवार को मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई झड़प पर अब बीसीसीआई का रिएक्शन आया है.

श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई झड़प पर वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन लेगी BCCI? साफ हुई तस्वीर
Will BCCI Take Action vs Vaibhav Sooryavanshi, Devajit Saikia Answer

सोमवार को दांबुला में भारत- ए और श्रीलंका-ए के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. यह मैच इसलिए भी विवादों में रहा क्योंकि मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से झड़प हुई. नौबत हाथापाई तक आई थी, लेकिन बाकी खिलाड़ियों को इस दौरान बीच-बचाव करना पड़ा. सुपर ओवर में 17 रन का पीछा करते हुए, इंडिया ए सिर्फ़ नौ रन ही बना सका, जिसमें सूर्यवंशी ने ओवर की आखिरी तीन गेंदों का सामना किया. 
जब वह अपने बैटिंग पार्टनर सूर्यांश शेडगे के साथ बीच से लौट रहे थे, तो श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सूर्यांश को कुछ उकसावे वाले शब्द कहे. 

सूर्यवंशी को गुस्से में मथुलन की ओर बढ़ते हुए कैद किया. इस दौरान उन्होंने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का भी दिया. ICC मैनुअल में इस तरह की झड़प पूरी तरह से मना है और इसके लिए कड़े प्रावधान है. इसलिए ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हुई तीखी बहस के लिए सूर्यवंशी को डांट सकता है. लेकिन अब इस मामले में देवजीत सैकिया ने तस्वीर स्पष्ट की है.

बीसीसीआई सचिव सैकिया ने स्पोर्टस्टार से कहा,"हम अपने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट पर ध्यान देने देंगे और उन्हें किसी भी दूसरी वजह से ध्यान नहीं भटकना चाहिए." न तो खिलाड़ी और न ही टीम मैनेजमेंट, जिस तरह से मैच खत्म हुआ, उससे खुश थे, खासकर तब जब अंपायरों ने अपने टाई के फैसले फैसले को बदलते हुए सुपर ओवर करवाने का फैसला लिया और धीमी रोशनी के बावजूद सुपर ओवर खेला. हालांकि, मैच रेफरी से कोई शिकायत नहीं की गई.

इस बीच, युवा बल्लेबाज से उम्मीद थी कि वह IPL के अपने फॉर्म को ट्राई-सीरीज़ में भी जारी रखेंगे, लेकिन सूर्यवंशी अपनी अच्छी शुरुआत को अच्छी तरह से नहीं बदल पाए हैं, और अब तक 14, 44 और 21 रन ही बना पाए हैं. दूसरी ओर भारतीय मैनेजमेंट का फोकस पूरी तरह से अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच पर है और उसने विवाद को इतना तूल नहीं दिला है.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनल मेस्सी के निशाने पर होंगे ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: 'हमारी टीम सबसे ज़्यादा परेशान है': ईरान के कोच ने FIFA और US पर बर्ताव को लेकर निशाना साधा

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com