हफ्ते के लगातार दूसरे दिन शेयर मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 0.71% उछलकर 76,793 अंक पर और निफ्टी करीब 130 अंकों की बढ़त के साथ 23,985 पर बंद हुआ. मार्केट में आज एक बार फिर आईटी सेक्टर ने मजबूती बनाई. सर्वम एआई में निवेश के चलते एचसीएल टेक के शेयर रॉकेट के जैसे भागे. कंपनी के शेयर में आज ही आज 3.60% की तेजी आई.
टॉप 5 गेनर्स (सेंसेक्स)
- एचसीएल टेक (3.74)
- एनटीपीसी (2.20)
- हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.15)
- बजाज फिनसर्व (2.07)
- टीसीएस (1.85)
टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)
- मारुति (-0.81)
- इंडिगो (-0.69)
- टाटा स्टील (-0.68)
- बीईएल (-0.45)
- एसबीआई (-0.44)
कैसी रही सुबह की शुरुआत?
सोमवार के बाद लगातार हफ्ते के दूसरे दिन बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स जहां 262 अंकों की तेजी के साथ 76,526 पर खुला, वहीं निफ्टी में 70 अंकों की ग्रोथ के साथ 23,923 पर रहा. इतना ही नहीं बैंक निफ्टी का आगाज शानदार रहा. 57,198 के मुकाबले आज 57,320 अंक पर खुला. नतीजन बैंकिंग शेयरों में लगातार तेजी दिखाई दी. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी 28,237 और निफ्टी एफएमसीजी 49,158 के लेवल पर खुला.
बड़े इंडेक्स में लगातार हुई खरीदारी
मार्केट के शुरुआती समय में एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और एलटी जैसे शेयर कमाल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए. हलांकि दूसरी तरफ टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर प्रेशर में दिखाई दिए. कह सकते हैं कि दूसरे दिन मार्केट का आगाज पॉजिटिव रहा. और बड़े इंडेक्स में निवेशक खरीदारी करते दिखाई दिए.
गिफ्ट निफ्टी ने दिए थे अच्छे संकेत
शुरुआत में GIFT Nifty भी 23,894 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जिसने पहले ही संकेत दे दिए थे कि बाजार में तेजी का रुख बना रहेगा. दो दिन में बाजार के पॉजिटिव रुखने निवेशकों की जमकर कमाई कराई है.
रुपया लगातार तीसरे दिन हुआ मजबूत
शेयर बाजार की इस तेजी के बीच भारतीय रुपये ने भी डॉलर के मुकाबले लगातार तीसरे दिन मजबूती हासिल की है. मंगलवार को भारतीय रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 94.61 अमेरिकी डॉलर पर खुला.
विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी
सोमवार को विदेशी निवेशकों की तरफ से भारतीय मार्केट के लिए अच्छी खबर सामने आई. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 200 करोड़ रुपये की खरीदारी बाजार में की. वहीं, घरेलू निवेशकों ने 3,189 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. यानी जंग की समाप्ति के साथ विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय मार्केट पर लौट रहा है.
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी देखी जा रही है. ब्रेट क्रूड ऑयल 1.19% की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं WTI क्रूड ऑयल 0.02% कम होकर 80.72 डॉलर प्रति बैरल पर है. पिछले सेशन के मुकाबले कीमतों में 5% की गिरावट आ चुकी है. इससे महंगाई पर प्रेशर कम होगा. साथ ही रुपये को डॉलर के मुकाबले सपोर्ट मिलेगा.
एशिआई मार्केट में दिखी हल्की मुनाफावसूली
बीते दिन सोमवार को एशियाई मार्केट में गजब की देखी देखने को मिली थी. वहीं आज हल्की गिरावट की स्थिति बनी रही. जापान का निक्केई करीब 0.23% नीचे रहा. वहीं हांगकांग का हैंग सेंग करीब 0.9% कम रहा. शंघाई कंपोजिट में भी 0.2% की कमी दिखाई दी. एक्सपर्ट की मानें तो ये गिरावट मुनाफावसूली की चलते रही है.
हालांकि अमेरिकी मार्केट में डील के चलते बाजार गुलजार हैं. नैस्डैक 3.04% तो एसएंडपी 500 में 1.65% की बढ़त दिखाई दी. इसके अलावा डॉव जोन्स 0.92% मजबूती के साथ बंद हुआ
जंग समाप्ति की खबरों ने मार्केट में डाली जानी
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता की खबरों ने वैश्विक सेंटिमेंट को बूस्ट किया है, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है. सोमवार को निफ्टी 50 में 0.98% यानी पूरे 231 अंकों की छलांग लगाकर 23,853.90 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स भी पीछे नहीं रहा. सेंसेक्स 0.97% या 736.38 अंकों की भारी बढ़त के साथ 76,264.33 पर बंद हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं