विज्ञापन

Stock Market Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 650 अंक लुढ़का

आज के कारोबार में मेटल और फाइनेंशियल जैसे सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है, जबकि आईटी शेयरों में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.

Stock Market Today:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 650 अंक लुढ़का
Stock Market News Today: तेल के महंगे होने से निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है, जिसके चलते आज निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों ही बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव चलते कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है. आज यानी 13 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला. सुबह शुरुआती कारोबार में 9:20 बजे तक सेंसेक्स 652 अंक गिरकर 76,916 और निफ्टी 186 अंक फिसलकर 24,020 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 

क्रूड ऑयल 4% से ज्यादा उछला, बाजार में मचा हड़कंप

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के बाद कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें 4% से ज्यादा उछलकर 79 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, , क्योंकि तेल की सप्लाई रुकने का खतरा पैदा हो गया है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है और बाजार में बिकवाली देखी जा रही है. 

मेटल में गिरावट, आईटी और फार्मा में तेजी

आज के कारोबार में कुछ सेक्टर में भारी गिरावट देखी गई, जबकि कुछ ने बढ़त बनाई है. निफ्टी मेटल 1.13% और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.03% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान वाले सेक्टर रहे.निफ्टी कंजम्पशन में भी 0.98% की कमजोरी दर्ज की गई.

दूसरी तरफ, आईटी सेक्टर ने बाजार को सहारा दिया और 0.53% की तेजी दिखाई.साथ ही, फार्मा सेक्टर भी 0.13% की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में रहा.

इन शेयरों में आज दिखी तेज हलचल

आज के शुरुआती कारोबार में इंडिगो (IndiGo), टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे प्रमुख शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है. दूसरी ओर, दबाव के बीच भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एनटीपीसी (NTPC), एचसीएल टेक (HCL Tech) और पावर ग्रिड के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई

क्रूड ऑयल में तेजी से HPCL, BPCL और IOC के शेयर धड़ाम

एक तरफ कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छूने लगी हैं, तो इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. तेल की बढ़ती कीमतों के चलते आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है; हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) 2.02%, भारत पेट्रोलियम (BPCL) 1.92% और इंडियन ऑयल (IOC) के शेयरों में 1.35% तक की गिरावट देखी गई है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव सेदुनिया भर के बाजारों में हड़कंप मच गया है. इसका असर एशियाई बाजारों पर भी साफ दिख रहा है. जापान का निक्केई 1.6%, हांगकांग का हैंग सेंग 0.20% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) तो 6% से भी अधिक गिर गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Sensex, Nifty, US Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com