विज्ञापन

SpiceJet की बिगड़ती हालत पर पायलट संघ ने खोला मोर्चा, महीनों से अटकी सैलरी, DGCA से की फाइनेंशियल और सेफ्टी जांच की मांग

SpiceJet Financial Crisis: पायलट संघ FIP ने स्पाइसजेट की आर्थिक हालत, कर्मचारियों की अटकी सैलरी और फ्लाइट कैंसिलेशन पर चिंता जताई है. DGCA से फाइनेंशियल और सेफ्टी जांच की मांग की है.

SpiceJet की बिगड़ती हालत पर पायलट संघ ने खोला मोर्चा, महीनों से अटकी सैलरी, DGCA से की फाइनेंशियल और सेफ्टी जांच की मांग
SpiceJet Financial Crisis: पैसों की तंगी से हवाई सुरक्षा पर असर का खतरा? पायलट संघ ने मंत्री को लिखा पत्र, DGCA से की तुरंत जांच की मांग
NDTV इंडिया

स्पाइसजेट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों से अचानक फ्लाइट कैंसिल होने और रिफंड में देरी की वजह से पैसेंजर्स लगातार एयरलाइन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. लेकिन अब बात सिर्फ पैसेजर्स तक नहीं रह गई हैं. पायलट फेडरेशन ने भी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.आर्थिक संकट, फ्लाइट कैंसिलेशन और कर्मचारियों की सैलरी में देरी के बीच अब पायलट संघ ने भी गहरी चिंता जताई है. 

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर एयरलाइन की फाइनेंशियल और ऑपरेशनल स्टेट्स की जांच कराने की मांग की है. संघ का कहना है कि स्पाइसजेट का संकट सिर्फ कंपनी का मामला नहीं है, बल्कि इसका असर यात्रियों की सुरक्षा और कर्मचारियों के कामकाज पर भी पड़ सकता है.

स्पाइसजेट की आर्थिक हालत पर पायलट संघ ने जताई चिंता

FIP ने अपने लेटर में कहा है कि स्पाइसजेट लंबे समय से कैश की कमी, बढ़ती देनदारियों और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में परेशानी का सामना कर रही है. आर्थिक तंगी के चलते उसके कई विमान जमीन पर खड़े हैं. एयरक्राफ्ट लीज देने वाली कंपनियों का बकाया, मेंटेनेंस और जरूरी स्पेयर पार्ट्स की कमी भी इसकी वजह बताई गई है.

संघ के मुताबिक, पायलटों और दूसरे कर्मचारियों की सैलरी में भी देरी हुई है. कुछ कर्मचारियों की सैलरी कई महीनों से अटकी हुई है. एयरपोर्ट ऑपरेटर, तेल कंपनियों, मेंटेनेंस कंपनियों, विमान लीज पर देने वाली कंपनियों और दूसरे सर्विस प्रोवाइडर्स का पेमेंट भी बाकी है.

DGCA से फाइनेंशियल और सेफ्टी जांच की मांग

पायलट संघ ने DGCA से स्पाइसजेट की आर्थिक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा आकलन करने को कहा है. इसमें एयरलाइन के Safety Management System (SMS), पायलटों की थकान से जुड़े नियमों और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों की जांच शामिल है.FIP ने यह भी कहा है कि आर्थिक दबाव के कारण कर्मचारी थकान या सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करने से बच सकते हैं. उन्हें नौकरी जाने या दूसरी कार्रवाई का डर हो सकता है. ऐसे में DGCA को यह देखना चाहिए कि कंपनी की आर्थिक परेशानी का असर पायलटों, क्रू और विमान के मेंटेनेंस पर तो नहीं पड़ रहा.

सभी एयरलाइंस की सालाना जांच का सुझाव

FIP ने मांग की है कि देश की सभी शेड्यूल्ड एयरलाइंस की हर साल आर्थिक स्थिति और सुरक्षा से जुड़ी जांच हो. जिन कंपनियों की आर्थिक हालत खराब है, उनकी हर तीन महीने में निगरानी की जाए. साथ ही आर्थिक संकट के शुरुआती संकेत पकड़ने के लिए एक सिस्टम बनाया जाए.संघ ने स्पाइसजेट के पास मौजूद असली कैश और वर्किंग कैपिटल की जांच, कर्मचारियों की सैलरी और जरूरी क्रू की उपलब्धता का आकलन करने को भी कहा है. आर्थिक रूप से मजबूत होने की संभावना रखने वाली एयरलाइंस को शर्तों के साथ वर्किंग कैपिटल मदद देने का सुझाव भी दिया गया है.

DGCA पहले ही जारी कर चुका है नोटिस

बता दें कि कि DGCA ने 17 नवंबर को स्पाइसजेट को शो-कॉज नोटिस जारी किया था. इसमें लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, ऑपरेशनल दिक्कतों, बकाया भुगतान, जमीन पर खड़े विमानों और तय शेड्यूल का पालन नहीं करने जैसे मुद्दे उठाए गए थे. एयरलाइन को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया था.

संकट से उबरने के लिए कंपनी जुटाएगी 5,500 करोड़ रुपये 

इससे पहले 18 नवंबर को स्पाइसजेट के बोर्ड ने कंपनी की आर्थिक हालत सुधारने और कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. हालांकि, इस पैसे का इंतजाम कब होगा और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा, यह अभी साफ नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें | Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? 23 से 29 नवंबर के बीच कहां-कहां बैंक की छुट्टी? देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें | आज हर महीने खर्च करते हैं 1 लाख रुपये, तो 10-20 साल बाद कितने पैसे की होगी जरूरत? महंगाई कैसे बिगाड़ेगी बजट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SpiceJet Financial Crisis, Spicejet Crisis, SpiceJet News, SpiceJet Flight Cancellation, SpiceJet Flight Status
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com