Smart Investment Options: आज के समय में सिर्फ नौकरी की सैलरी पर निर्भर रहना काफी नहीं माना जाता. बढ़ती महंगाई और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लोग ऐसे निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, जहां से बिना रोज काम किए भी हर महीने नियमित कमाई होती रहे. ज्यादातर लोग SIP को ही सबसे बेहतर विकल्प मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि केवल SIP के भरोसे रहना सही स्ट्रैटजी नहीं है. अगर आप रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने स्टेबल इनकम चाहते हैं, तो पोर्टफोलियो में अलग-अलग तरह के निवेश विकल्प शामिल करना जरूरी हो जाता है.
हर महीने कमाई के लिए सिर्फ SIP क्यों काफी नहीं?
SIP यानी Systematic Investment Plan लंबे समय में अच्छा रिटर्न देने का ऑप्शन माना जाता है, लेकिन इसमें रेगुलर मंथली इनकम की गारंटी नहीं होती. बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण रिटर्न प्रभावित हो सकता है. ऐसे में कई निवेशक अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जहां निवेश बढ़ने के साथ-साथ हर महीने कैश फ्लो भी मिलता रहे.
Mutual Fund SWP क्या है और कैसे करता है काम?
Mutual Fund SWP यानी Systematic Withdrawal Plan उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है, जो अपने निवेश से हर महीने निश्चित रकम निकालना चाहते हैं. इसमें आपका बाकी पैसा निवेशित रहता है और उस पर रिटर्न भी मिलता रहता है. आसान शब्दों में कहें तो यह रिटायरमेंट के बाद नियमित सैलरी जैसी इनकम देने वाला विकल्प बन सकता है.
Corporate Bonds में निवेश कितना फायदेमंद?
कॉर्पोरेट बॉन्ड्स में निवेश करने पर आप किसी कंपनी को तय समय के लिए पैसा उधार देते हैं. इसके बदले कंपनी निवेशकों को ब्याज देती है. आमतौर पर Corporate Bonds में FD की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल सकता है. हालांकि निवेश से पहले कंपनी की Credit Rating जरूर चेक करनी चाहिए, ताकि जोखिम कम रहे.
REITs क्या हैं? कम पैसों में रियल एस्टेट से कमाई का तरीका
आज के दौर में हर किसी के लिए फ्लैट, दुकान या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना आसान नहीं है. ऐसे में REITs यानी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (Real Estate Investment Trusts) तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. इसके जरिए निवेशक बिना प्रॉपर्टी खरीदे ही मॉल, ऑफिस स्पेस और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स से होने वाली किराए की कमाई में हिस्सा पा सकते हैं. यही वजह है कि नई जेनरेशन REITs को कम बजट वाला स्मार्ट रियल एस्टेट निवेश मान रही है.
Dividend Stocks से कैसे होती है कमाई?
डिविडेंड स्टॉक उन कंपनियों के शेयर होते हैं, जो अपने मुनाफे का हिस्सा निवेशकों को नियमित रूप से देती हैं. आमतौर पर मजबूत और स्थिर कंपनियां डिविडेंड देती हैं. अगर कोई निवेशक लंबे समय तक अच्छी कंपनियों के शेयर होल्ड करता है, तो उसे शेयर की कीमत बढ़ने के साथ-साथ डिविडेंड इनकम का फायदा भी मिलता है.
Post Office MIS क्यों माना जाता है सुरक्षित विकल्प?
जो लोग बिना जोखिम के हर महीने निश्चित कमाई चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑपिस मंथली इनकम प्लान ( Post Office Monthly Income Scheme) यानी MIS अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें जमा राशि पर सरकार तय ब्याज देती है और हर महीने पैसा खाते में आता रहता है. खास बात यह है कि इसमें पूंजी सुरक्षित रहती है, इसलिए रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले लोग इसे पसंद करते हैं.
रिटायरमेंट प्लानिंग म क्यों जरूरी?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केवल एक निवेश विकल्प पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित रणनीति मानी जाती है. SIP, SWP, Bonds, REITs, Dividend Stocks और Post Office स्कीम्स का बैलेंस लंबे समय में बेहतर रिटर्न और स्टेबल इनकम दोनों देने में मदद कर सकता है.
निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
किसी भी निवेश विकल्प में पैसा लगाने से पहले अपनी आय, रिस्क लेने की क्षमता, उम्र और वित्तीय लक्ष्य को समझना जरूरी है. ज्यादा रिटर्न के चक्कर में बिना जानकारी के निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए जरूरत पड़ने पर किसी वित्तीय सलाहकार की मदद लेना बेहतर माना जाता है.
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल पर कोटा और लिमिट! क्या होती है फ्यूल राशनिंग, फ्रांस-जर्मनी की तरह क्या भारत में भी होगा लागू?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं