विज्ञापन
20 days ago

Gold Rate Today Updates: एक तरफ ग्लोबल संकट, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव है, तो दूसरी तरफ पीएम मोजी की वह बड़ी अपील, जिसमें उन्होंने लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने को कहा है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि क्या आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है? बीते दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, हालांकि आज निवेशकों ने मुनाफावसूली पर जोर दिया. ऐसे में निवेशक से लेकर शादी-ब्याह की तैयारी कर रहे परिवार तक, हर कोई आज के ताजा रेट पर नजर बनाए हुए है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: सोने में लगातार हो रही मुनाफावसूली

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: ग्राहकों की पसंद और मांग में बदलाव

पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता के कारण यह उच्च ड्यूटी अगले एक साल तक बनी रह सकती है. इसका सीधा असर बाजार की बिक्री पर पड़ेगा, जिससे सोने की खपत (Volume) में 10-15% की गिरावट आने का अनुमान है. बढ़ती कीमतों को देखते हुए ग्राहक अब भारी गहनों के बजाय हल्के वजन वाली ज्वेलरी (Light-weight jewellery) खरीदने को प्राथमिकता देंगे. उद्योग जगत इस स्थिति पर चर्चा करने के लिए जल्द ही एक बड़ी बैठक करने वाला है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: चांदी के बाद सोना भी पहुंचा लाल निशान में

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: अचानकल धड़ाम हुई चांदी

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: सोने में लगातार तेजी बरकरार

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: चांदी में आज क्या है खास?

आज चांदी में करैक्शन देखा जा रहा है.

MCX पर भाव करीब ₹2.94–₹2.96 लाख प्रति किलो के बीच ट्रेड कर रहा है.

रिटेल मार्केट में ज्यादातर शहरों में कीमत ₹3 लाख/kg के आसपास बनी हुई है.

चेन्नई और दक्षिण भारत में रेट थोड़ा ज्यादा रहता है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: देश के बड़ शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली- 1,62,260

मुंबई- 1,62,330

कोलकाता- 1,62,330

चेन्नई- 1,64,180

बेंगलुरु- 1,62,330

हैदराबाद- 1,62,330

अहमदाबाद- 1,62,380

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: फिजिकली गोल्ड के अलावा और क्या हैं ऑप्शन?

जो लोग सोने को निवेश के तौर पर देखते हैं. वो अलग तरीके से इसमें निवेश जारी रख सकते हैं, जैसे गोल्ड ETF, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड. जरूरी नहीं कि फिजिकली गोल्ड ही खरीदा जाए.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: 1.62 लाख के पार पहुंचा गोल्ड

सोने की कीमतें 1.62 लाख के पार जा पहुंची हैं. निवेशक एक बार फिर से गोल्ड को लेकर बुलिश हैं. हालांकि फेड का ब्याज दरों को स्थिर रखना, कहीं ना कहीं डॉलर को मजबूती दे सकता है. ऐसे में सोने की कीमतों पर प्रेशर नजर आ सकता है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: ज्वेलरी कारोबार पर असर और 'ग्रे मार्केट' का खतरा

ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल (GJC) ने चेतावनी दी है कि सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% करने के फैसले से ज्वेलरी उद्योग के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा. GJC के चेयरमैन राजेश रोकड़े के अनुसार, टैक्स बढ़ने से प्रति 10 ग्राम सोने पर ड्यूटी का बोझ 13,500 रुपये से बढ़कर 27,000 रुपये तक पहुंच जाएगा. इंडस्ट्री को डर है कि इस भारी बढ़ोतरी से सोने की तस्करी (smuggling) और 'ग्रे मार्केट' को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश में एक समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो सकती है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: सोने के ताजा भाव जानिए

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: MCX पर चांदी में दिख रही बड़ी गिरावट

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: निवेश को लेकर एक्सपर्ट की राय

सोने-चांदी में निवेश को लेकर एक्सपर्ट ने कहा कि, लंबी अवधि के लिए निवेशक जाएं. एक साथ पैसा लगाने के बजाय छोटे-छोटे अमाउंट में निवेश करें. ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव तेजी से हो रहा है. रिस्क और रिटर्न का बैलेंस यहां बनाना जरूरी है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: MCX पर सोना फिर पहुंचा हरे निशान में

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: आज क्यों प्रेशर में दिखाई दे रहीं सोने की कीमतें?

आंकड़ों से पता चला है कि अप्रैल में अमेरिका में थोक महंगाई 2022 के बाद सबसे तेजी से बढ़ी. इसके बाद अब बाजार को लग रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Federal Reserve) जल्दी ब्याज दरें नहीं घटाएगा, बल्कि जरूरत पड़ी तो उन्हें और बढ़ा भी सकता है. इसी वजह से इस साल ब्याज दर कटौती की उम्मीद खत्म हो गई है. जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो लोग सोने के बजाय बैंक या दूसरे निवेश विकल्पों में पैसा लगाना पसंद करते हैं, क्योंकि वहां उन्हें रिटर्न मिलता है। जबकि सोना कोई ब्याज नहीं देता, इसलिए इसकी मांग पर दबाव पड़ता है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: कितना सोना खरीदता है भारत?

भारत का गोल्ड इंपोर्ट 2025-26 में 24% से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया. हालांकि मात्रा के हिसाब से सोने का आयात 4.76% घटकर 721.03 टन रहा.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: सोने के उलट चांदी में बड़ी गिरावट

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: सोने की तेजी को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?

अगर मिडिल ईस्ट संकट लंबा चलता है, कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और रुपया कमजोर होता है, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: क्यों महंगा हुआ सोना?

सरकार ने हाल ही में गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है. इसका मकसद गैर-जरूरी आयात को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार बचाना है.भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड इंपोर्टर है. मिडिल ईस्ट संकट के चलते कच्चा तेल और खाद आयात बिल पहले से बढ़ा हुआ है. ऐसे में सरकार चाहती है कि सोने के आयात पर लगाम लगाई जाए ताकि विदेशी मुद्रा का दबाव कम हो सके.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: दिल्ली में आज सोना-चांदी का क्या है रेट?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,62,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.

वहीं चांदी का रेट दिल्ली में 2,96,900 रुपये प्रति किलो है.

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: एमसीएक्स पर सोने की चाल

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: सोने, चांदी में तेजी के बाद गिरावट

Gold, Silver Rate Today LIVE Updates: तेजी के बाद सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है. MCX पर सोने 50 रुपये तो चांदी 3700 रुपये सस्ती हुई है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com