वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं के लिए कई बड़ी स्कीमें घोषित की हैं. इसमें महिलाओं को उद्यमशील और आत्मनिर्भर बनाने के लिए SHE Marts योजना शामिल है. साथ ही शहरों, कस्बों में कामकाजी और पढ़ने लिखने वाली महिलाओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए हर जिले में लड़कियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है.SHE (Self help Entrepreneur) मार्ट्स को महिलाओं के मालिकना हक वाली खुदरा दुकानें छोटे-छोटे मार्ट, स्टोर रूम खोलने में मदद की जाएगी.
ऐसे मार्ट में उस इलाके की महिलाएं अपने स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प उत्पाद बेच सकेंगे. एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरतों का सारा सामान उपलब्ध होगा. लखपति दीदी योजना, मुद्रा योजना आदि की कामयाबी के बाद ये स्कीम भी महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. स्वयं सहायता समूहों के जरिये इससे महिलाओं को जोड़ा जाएगा.
ये भी पढ़ें - टैक्सपेयर्स को बजट का तोहफा: Income Tax से लेकर TCS तक, वित्त मंत्री ने क्या-क्या ऐलान किए, जानें सब कुछ
लखपति दीदी योजना
निर्मला सीतारमण ने कहा, लखपति दीदी की कामयाबी के बाद सरकार महिलाओं को क्रेडिट बेस्ट आजीविका से अपना व्यवसाय चलाने वाले मालिक के तौर पर बनाने की दिशा में अगला कदम उठाया है. सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर (SHE) मार्ट्स को क्लस्टर के जरिये आगे बढ़ाया जाएगा. इसके तहत मार्ट यानी रिटेल आउटलेट बनाए जाएंगे. उन्हें सस्ता कर्ज मुहैया कराया जाएगा.

Budget 2025 Women
क्या है SHE Marts
- हथकरघा, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल
- होममेड फूड, ऑर्गेनिक उत्पाद
- ब्यूटी, हस्तनिर्मित उत्पाद, गिफ्ट आइटम
- महिला स्टार्टअप के उत्पाद
बजट में 500 जलाशयों और अमृत सरोवरो के विकास का प्लान तैयार किया गया है. तटीय इलाकों में मत्स्य पालन वैल्यू चेन मजबूत की जाएगी. स्टार्टअप और महिला की अगुवाई वाले समूहों के साथ-साथ मछली उत्पादक संगठनों को शामिल करके मार्केट लिंक बेहतर बनाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं