विज्ञापन

Share Market Update: शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार

Share Market : आज 10 जुलाई, शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुले. सेंसेक्‍स में जबरदस्‍त उछाल देखा गया और निफ्टी 50 में भी तेजी देखी गई. रुपया भी आज डॉलर के मुकाबले मजबूत दिख रहा है.

Share Market Update: शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार
शेयर मार्केट की आज अच्‍छी शुरुआत देखी जा रही है.
(NDTV File Photo)

Market Closing: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाकर हरे निशान पर बंद हुए. बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं. सेंसेक्स 827.57 अंकों की बढ़त के साथ 77,569.39 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 244.10 अंक दौड़कर 24,206.90 के पार पहुंचने में कामयाब रहा. दिन के ट्रेडिंग सेशन के दौरान सेंसेक्स ने 77,642.23 और निफ्टी ने 24,228.45 का हाई लेवल छुआ.

शुक्रवार को भारतीय करेंसी में भी तेजी देखी जा रही है. मार्केट खुलते ही रुपया उछल गया. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 95.23 के लेवल पर पहुंच गया. 

इन सेक्टर्स ने भरा दम

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा निफ्टी रियल्टी (3.49%) और निफ्टी पीएसयू बैंक (3.03%) में तेजी देखने को मिली. इसके अलावा आईटी, मेटल, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर्स भी मजबूती के साथ बंद हुए. हालांकि, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.08% की हल्की गिरावट आई. स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी आज जमकर खरीदारी हुई. निफ्टी मिडकैप में 1.40% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.55% का बड़ा उछाल देखा गया.

शेयर बाजार में तेजी के पीछे ये है वजह 

जानकारों के मुताबिक, बाजार में तेजी की वजह निचले स्तरों पर निवेशकों की ओर से इक्विटी में निवेश करना और विदेशी निवेशकों द्वारा इक्विटी में बिकवाली कम करना है, जिससे बाजार में निवेशकों में सकारात्मक धारणा बनी है.

वैश्विक बाजारों में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को हरे निशान में बंद हुआ था, मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.27 प्रतिशत की मजबूती और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था.

इसके अतिरिक्त, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 532.86 करोड़ रुपये की इक्विटी से निकासी की थी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,057.79 करोड़ रुपये का इक्विटी में निवेश किया था.

ये भी पढ़ें: बीयर, व्हिस्की, वोदका, रम... नकली फ्लेवर और भ्रामक दावे पर FSSAI का हंटर! शराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market Open, Sensex, Stock Market Highlights, Stock Market Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com