मजबूत वैश्विक संकेतों के बीत बुधवार को शेयर बाजार एक बार फिर से हरे निशान में खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक NIFTY 191.30 अंकों की तेजी के साथ 24,176.65 पर खुला. वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स भी परे निशान में ओपन हुआ. सेंसेक्स 657.85 अंकों की तेजी के साथ 657.85 पर खुला.
इससे पहले मंगलवार यानी 28 जुलाई को पूरे दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. दिन की शुरुआती बढ़त को बाजार आगे कायम नहीं रख सका और अंत में प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक NIFTY 50 मंगलवार को 10.60 अंकों की गिरावट लेकर 23,985.35 के स्तर पर बंद हुआ था. इससे पहले ट्रेडिंग सत्र के दौरान निफ्टी 23,971.25 पर खुला. कारोबार के दौरान इसने 24,041.15 का उच्चतम स्तर और 23,954.60 का निचला स्तर छुआ. दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 69.86 अंकों (0.091%) की गिरावट दर्ज करते हुए 76,765.92 के स्तर पर लाल निशान में बंद हुआ. हालांकि, दिन के दौरान आईटी सेक्टर के शेयरों में दिखी मजबूती ने सूचकांकों को बड़ी गिरावट से बचाने का काम किया, लेकिन एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के दबाव ने बाजार की बढ़त को सीमित कर दिया.
इन सेक्टर्स और शेयरों में है सबसे ज्यादा खरीदारी
टेक कंपनियों के बेहतर नतीजों के दम पर TCS और Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इसके अलावा, नए प्रोजेक्ट्स और बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने की वजह से Rail Vikas Nigam (RVNL) के शेयर भी एक्शन में हैं.
Nifty IT में तूफानी तेजी
शुरुआती कारोबार में अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए. हालांकि, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई और Nifty IT इंडेक्स 2% से अधिक उछलकर बाजार की तेजी का नेतृत्व करता दिख रहा है. इसके अलावा, Nifty Mid Small IT & Telecom इंडेक्स में भी 1% की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, केमिकल्स इंडेक्स 0.99% और एफएमसीजी इंडेक्स 0.81% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व गेनर्स हैं.
गिरावट वाले सेक्टर्स
दूसरी ओर, Nifty Realty में 0.39% की गिरावट आई, जबकि कच्चे तेल के दबाव के कारण Nifty Oil & Gas इंडेक्स 0.15% टूट गया है. आज के ट्रेडिंग के दौरान इंडिगो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाइटन, ट्रेंट और बीईएल लूजर्स साबित हुए.
यह भी पढ़ें- क्रूड ऑयल में फिर आया उफान: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ गईं? जानें आपने शहर के ताजा रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं