विज्ञापन

Samrat Choudhary Net Worth: 8 करोड़ से ज्‍यादा संपत्ति, साल भर की कमाई 17 लाख! बिहार के नए मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी कितने रईस हैं?

Bihar New CM Net Worth: सम्राट चौधरी की सालाना आय 17,91,420 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी कुमारी ममता की आय 12,73,160 रुपये दर्ज की गई है.

Samrat Choudhary Net Worth: 8 करोड़ से ज्‍यादा संपत्ति, साल भर की कमाई 17 लाख! बिहार के नए मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी कितने रईस हैं?
Bihar New CM Samrat Choudhary Net Worth: बिहार के नए मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी कितने रईस?

बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है. तारापुर सीट से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी अब सूबे के नए मुख्यमंत्री की कमान संभालने जा रहे हैं. अपनी आक्रामक राजनीति और संगठन क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले सम्राट चौधरी न केवल राजनैतिक रूप से रसूखदार हैं, बल्कि वे करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं. निर्वाचन हलफनामे (Affidavit) में दी गई जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है. आइए जानते हैं कि बिहार के नए सीएम के पास कितनी दौलत है.

पारिवारिक संपत्ति का गणित: 11 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

यदि सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति को जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा 11.34 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचता है. इनकी व्यक्तिगत चल और अचल संपत्ति मिलाकर करीब ₹4.85 करोड़ है. इसमें ₹99 लाख की चल संपत्ति और ₹3.86 करोड़ की अचल संपत्ति (जमीन और मकान) शामिल है. मुख्यमंत्री की पत्नी के पास उनसे भी अधिक अचल संपत्ति है. उनकी कुल संपत्ति करीब ₹5.78 करोड़ है, जिसमें ₹5.50 करोड़ से ज्यादा की जमीन और मकान शामिल हैं.

साल भर में 17.9 लाख की आय 

सम्राट चौधरी की आय की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न के अनुसार, सम्राट चौधरी की सालाना आय 17,91,420 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी कुमारी ममता की आय 12,73,160 रुपये दर्ज की गई है.

जमीन-जायदाद और गाड़ी

सम्राट चौधरी के पास मुंगेर के तारापुर और वैशाली के मनीकपुर व करीहो जैसे इलाकों में कई सौ एकड़ कृषि भूमि है. इसके अलावा, पटना के खजपुरा और तारापुर में गैर-कृषि भूमि भी उनके पास है. उनके पास 7 लाख रुपये की एक बोलेरो गाड़ी है. चौधरी के पास एक एनपी बोर राइफल भी है. 

सोना-चांदी, म्‍यूचुअल फंड में भी निवेश 

सम्राट चौधरी ने इक्विटी फंड में 4.18 लाख रुपये, HDFC मिडकैप फंड में 5.23 लाख रुपये और निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड में 22.42 लाख रुपये का निवेश किया है. इसके अलावा पोस्टल सेविंग फंड में भी उन्‍होंने निवेश कर रखा है.  

बिहार के नए सीएम और उनकी पत्नी सोने-चांदी के भी शौकीन हैं. सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी, दोनों के पास 200-200 ग्राम सोने के जेवरात हैं. इसके अलावा, उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम चांदी भी है.

पारिवारिक संपत्ति की बात करें तो हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के रूप में उनके हिस्से में 4.27 लाख रुपये हैं, जबकि उनके दो बच्चों के नाम 41.4 लाख रुपये और 26.8 लाख रुपये की चल संपत्ति है. 

ये भी पढ़ें: 25 साल में मंत्री बनने से CM की कुर्सी तक... जानिए बिहार के नए 'चौधरी' बने सम्राट के बारे में सबकुछ

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samrat Choudhary New CM, Samrat Choudhary News, Samrat Choudhary, Samrat Choudhary Chief Minister, Samrat Choudhary Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com