विज्ञापन

दिल्ली में नया घर खरीदने का प्लान? कीर्ति नगर, द्वारका और रोहिणी से लेकर छतरपुर तक... जानें किस इलाके में है बेस्ट ऑप्शन

कीर्ति नगर के ₹36,000 प्रति स्क्वायर फीट वाले सुपर-लक्जरी अपार्टमेंट्स से लेकर छतरपुर के प्राइवेट बिल्डर फ्लोर्स और नजफगढ़ के ₹42 लाख वाले किफायती मकानों तक दिल्ली के इन 8 हॉट्सपॉट्स में इस वक्त होमबायर्स की भारी भीड़ उमड़ रही है.

दिल्ली में नया घर खरीदने का प्लान? कीर्ति नगर, द्वारका और रोहिणी से लेकर छतरपुर तक... जानें किस इलाके में है बेस्ट ऑप्शन
Budget flats in Delhi: द्वारका, रोहिणी से छतरपुर तक... जानें कहां मिलेगा सपनों का आशियाना

दिल्ली जैसे बड़े शहर में अपना एक आशियाना होना ज्यादा बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब हम नया घर लेने की सोचते हैं तो मन में यही सवाल आता है कि आखिर किस इलाके में घर लें? जहां मेट्रो-सड़क की बढ़िया भी मिले, माहौल भी सही हो और बजट भी जेब से बाहर न जाए.साल 2026 में दिल्ली का रियल एस्टेट मार्केट काफी बदल चुका है. ऐसे दिल्ली में  घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ बजट देखकर नहीं बल्कि लोकेशन , फैसिलिटी कनेक्टिविटी, घर का साइज और फ्यूचर डेवलपमेंट भी देखना जरूरी है.अगर आप 2026 में दिल्ली में घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो  बुकिंग करने से पहले इन हॉट्सपॉट्स पर नजर रख सकते हैं.

नजफगढ़ में ₹42 लाख के बजट वाले घरों से लेकर कीर्ति नगर के ₹36,000 प्रति स्क्वायर फीट वाले सुपर-लक्जरी अपार्टमेंट्स तक... यहां हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के उन 8 हॉटस्पॉट्स के बारे में जहां इस समय सबसे ज्यादा लोग घर खरीद रहे हैं. जानिए आपके सपनों के घर के लिए कौन सी लोकेशन है सबसे परफेक्ट...

कीर्ति नगर: NCR जाने का मूड नहीं? दिल्ली के बीचों-बीच लें लग्जरी फ्लैट्स

कीर्ति नगर में नए और आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट्स  तेजी से बढ़ रहे हैं. यह पहले से बसा-बसाया इलाका है, जहां अब एडवांस फैसिलिटी वाले बड़े घर मिल रहे हैं. पटेल रोड पर बना 'टीएआरसी कैलासा' यहां का मुख्य प्रोजेक्ट है, जिसमें 3 और 4 BHK के बड़े फ्लैट्स उपलब्ध हैं. मौजूदा रेट्स के मुताबिक, इनकी कीमत करीब ₹30,000 से ₹36,500 प्रति स्क्वायर फीट के बीच है.

यह जगह उन खरीदारों के लिए सबसे बेस्ट है जो नोएडा या गुड़गांव (NCR) जाने के बजाय दिल्ली के अंदर ही एक आलीशान घर चाहते हैं. हालांकि, यहां घर खरीदने की शुरुआती कीमत काफी ज्यादा है और फ्लैट के फ्लोर  और व्यू के हिसाब से रेट और बढ़ सकते हैं.

द्वारका: सुपर-लग्जरी गोल्फ व्यू से लेकर बजट-फ्रेंडली प्रीमियम फ्लैट्स 

द्वारका के सेक्टर 17, सेक्टर 19B और सेक्टर 24 इस समय नए और शानदार प्रीमियम मकानों के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. अगर आपका बजट बहुत बड़ा है, तो सेक्टर 17 के 'एल्डेको कैमेलॉट' में 3.5 और 4 BHK फ्लैट्स मिल रहे हैं, जिनकी कीमत ₹30,500 से ₹36,550 प्रति स्क्वायर फीट तक है. वहीं सेक्टर 19B में 'गरुड़ गोल्फ आईलैंड' के बड़े 4 BHK घर (3,120 से 3,310 स्क्वायर फीट) ₹22,000 से ₹27,000 प्रति स्क्वायर फीट के रेट में मिल जाएंगे.

दूसरी तरफ, अगर आप थोड़ा कम बजट में प्रीमियम घर चाहते हैं, तो सेक्टर 24 के 'ऑर्किड द कंसुलेट' प्रोजेक्ट में 3 और 4 BHK घर करीब ₹21,620 प्रति स्क्वायर फीट की दर से उपलब्ध हैं. यानी द्वारका में हर किसी के बजट के हिसाब से ऑप्शन मौजूद हैं.चाहे आपको सुपर-लक्जरी और महंगा घर चाहिए, या फिर थोड़े किफायती रेट में एक शानदार फ्लैट.

छतरपुर-मेहराउली: भीड़-भाड़ से दूर, प्राइवेसी और बड़े कमरों का मजा

अगर आपको हाई-राइज की जगह कम फ्लोर्स वाला घर पसंद है, तो छतरपुर-मेहराउली बेल्ट देख सकते हैं.यहां आपको बहुमंजिला इमारतों की जगह कम मंजिलों वाले घर और बिल्डर फ्लोर्स के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे. जैसे 'जेम प्रीमियर हाइट 2' और 'जेम प्रीमियर हाइट 3' जैसे प्रोजेक्ट्स में शानदार 2 और 3 BHK घर मिल रहे हैं, जिनकी कीमत करीब ₹7,500 से ₹10,000 प्रति स्क्वायर फीट के आसपास है. यहां रहने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको प्राइवेसी मिलती है और कमरे भी काफी बड़े-बड़े होते हैं. हालांकि, बुकिंग करने से पहले यहां गाड़ी की पार्किंग, पानी की सप्लाई और मकान की मजबूती यानी कंस्ट्रक्शन क्वालिटी जरूर देख लें.

रोहिणी सेक्टर 32:  मेट्रो, स्कूल और बाजार के पास मिलेगा बड़ा घर

नॉर्थ दिल्ली का रोहिणी इलाका सालों से बसा-बसाया और भरोसेमंद इलाका माना जाता है. अब यहा. नए और बेहद आलीशान प्रीमियम अपार्टमेंट्स भी बन रहे हैं. जैसे ‘ओजर 96' (Ozar 96) प्रोजेक्ट में बड़े 4 BHK घर मिल रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत करीब ₹15,000 प्रति स्क्वायर फीट है. यह जगह उन परिवारों के लिए एकदम सही है, जो एक बने-बनाए इलाके में बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा और आरामदायक घर चाहते हैं.

नजफगढ़: दिल्ली में सबसे किफायती मकान, पहली बार घर खरीदने वालों के लिए बेस्ट

अगर आपका बजट कम है और आप बड़ा घर चाहते हैं, तो नजफगढ़ का रुख कर सकते हैं. यहां 'आकृति इंफ्रा लग्जरी अपार्टमेंट 4' में 2 और 3 BHK के बिल्डर फ्लोर्स करीब ₹42 लाख से ₹75 लाख में मिल रहे हैं. जो लोग पहली बार अपना घर खरीद रहे हैं उनके लिए यह काफी सस्ता और बढ़िया ऑप्शन है. हालांकि, यहां बुकिंग करने से पहले सड़कों, पानी की सुविधा और आने-जाने के रास्तों को देखकर ही फैसला करें

घर खरीदने से पहले ये चीजें जरूर पता करें

  • प्रोजेक्ट का रेरा (RERA) रजिस्ट्रेशन, कंस्ट्रक्शन स्टेटस, बिल्डर का ट्रैक रिकॉर्ड और पजेशन टाइमलाइन जरूर देखें.
  • इसके अलावा फ्लोर-राइज, पार्किंग, मेंटेनेंस और दूसरी एडिशनल कॉस्ट्स को भी अपने कुल बजट में जोड़कर चलें.
  • सबसे जरूरी बात है कि बुकिंग से पहले डेवलपर की लेटेस्ट प्राइस शीट और दिल्ली रेरा रिकॉर्ड्स को वेरीफाई करें.

आपके लिए कौन सा इलाका रहेगा परफेक्ट?

  • अगर आपका बजट ज्यादा है और लग्जरी चाहिए, तो कीर्ति नगर और द्वारका जैसे इलाके देखे जा सकते हैं.
  • प्राइवेसी और लो-राइज लिविंग चाहिए तो छतरपुर-मेहराउली बेल्ट बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
  • वहीं परिवार के साथ रहने वालों के लिए रोहिणी और कम बजट में घर तलाशने वालों के लिए नजफगढ़ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

यानी दिल्ली में आपके लिए सही घर सिर्फ वही नहीं है जिसकी कीमत सबसे कम हो. सही घर वह है जहां लोकेशन, बजट, कंस्ट्रक्शन क्वालिटी, पेपरवर्क और फ्यूचर लिवेबिलिटी आपके हिसाब से फिट बैठे.

ये भी पढ़ें-  100 में 24 भारतीय हर हफ्ते 16 घंटे फ्री में काम करते हैं, एक रुपया भी एक्‍स्ट्रा नहीं मिलता, लिस्‍ट में चीन-जापान कहां?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Real Estate News, Delhi Property News, Delhi Property Investment, Flats In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com