Rentomojo IPO Day 1: किराये का घर लिया है और वो फर्निश्ड नहीं तो टेंशन नहीं. टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बेड, डायनिंग टेबल, अलमीरा, गद्दे वगैरह सबकुछ किराये पर मिल जाएगा. आप समझ ही गए होंगे, हम रेंटोमोजो (Rentomojo) कंपनी की बात कर रहे हैं. ये कंपनी 1,255.57 करोड़ का IPO लेकर आई है. आज बुधवार, 9 सितंबर को IPO खुल गया है और 11 सितंबर तक आप इसमें पैसे लगा सकते हैं. IPO के लिए प्राइस बैंड तय किया गया है- 384-404 रुपये/शेयर का. रिटेल निवेशकों के लिए लॉट है- 37 शेयरों का. और अपर प्राइस बैंड पर आपको एक लॉट के लिए 14,948 रुपये लगाने होंगे.
ये तो हो गई निवेश की बात कि करीब 15 हजार रुपये लगाने होंगे. अब आपके मन में सवाल ये होगा कि इसमें फायदा कितना हो सकता है. है न?
रेंटोमोजो के IPO में पैसे लगाने पर कितने फायदे की उम्मीद?| Rentomojo IPO GMP
कोई भी आईपीओ लिस्टिंग पर कितना फायदा दे सकता है, इसका अंदाजा लगाने के लिए लोग अक्सर लोग GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम देखते हैं. देखते हैं कि ग्रे मार्केट में IPO क्या प्राइस दिखा रहा है. प्रीमियम यानी ज्यादा प्राइस दिखा रहा या फिर डिस्काउंट यानी कम प्राइस दिखा रहा है.
हालांकि सबसे जरूरी बात ये कि GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम एक अनौपचारिक संकेत है और लिस्टिंग से पहले बदलता रहता है. इसे स्टॉक की वास्तविक लिस्टिंग कीमत की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए.
बावजूद इसके अनुमान के लिए अगर आप जानना चाहते हैं तो बता दें कि Rentomojo के शेयर 134 रुपये का प्रॉफिट दिखा रहे हैं. NDTV Profit के अनुसार, 9 सितंबर को सुबह 6:31 बजे अपडेट किए गए लेटेस्ट मार्केट संकेतों के अनुसार, ग्रे मार्केट में Rentomojo के शेयर IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर से करीब 134 रुपये ज्यादा (प्रीमियम) पर ट्रेड करते दिखे.
हालांकि, फिर वही बात दुहरानी जरूरी हो जाती है कि GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम, मुनाफा पक्का नहीं करता, न ही इस अनुमान के सही होने की कोई गारंटी है.
कर्मचारियों को छूट, HNI निवेशकों का क्या
Rentomojo इस IPO के ज़रिए 1,255.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इस इश्यू में 150 करोड़ के 37.15 लाख फ्रेश शेयर, जबकि 1,105.57 करोड़ के 2.74 करोड़ शेयरों का OFS शामिल है. कर्मचारियों को प्रति शेयर 20 रुपये की छूट मिलेगी.
छोटे HNI निवेशकों के लिए, कम से कम 14 लॉट या 518 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर 2,09,272 रुपये लगाने होंगे. वे अधिकतम 66 लॉट या 2,442 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें 9.86 लाख रुपये लगाने होंगे.
बड़े HNI निवेशकों के लिए कम से कम एप्लीकेशन 67 लॉट या 2,479 शेयरों का है, जिसके लिए 10.01 लाख रुपये की जरूरत होगी.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: मिनमिम सैलरी 68,000 रुपये, पेंशन पर बड़ी मांग, चेन्नई मीटिंग से आए 7 बड़े अपडेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं