विज्ञापन

NSE IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में गदर, ₹300 के पार पहुंचा GMP, जानिए कब आएगा प्राइस बैंड

NSE IPO GMP: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. अनलिस्टेड मार्केट में इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) उछलकर ₹300 के पार पहुंच गया है. सितंबर में ₹30,000 करोड़ का यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ आ सकता है.

NSE IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में गदर, ₹300 के पार पहुंचा GMP, जानिए कब आएगा प्राइस बैंड
NSE IPO News: SEBI की हरी झंडी मिलते ही रॉकेट बना NSE का GMP! 11 सितंबर को हो सकता है बड़ा ऐलान.

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से  हरी झंडी मिलने के बाद से ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है. यह खबर आते ही अनलिस्टेड मार्केट और अनऑफिशियल ग्रे मार्केट में इसकी डिमांड अचानक बढ़ गई है. NSE का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) जो पहले ₹150 से ₹180 के आसपास चल रहा था, वह उछलकर ₹280 से ₹310 के स्तर तक पहुंच गया है.हालांकि, ऊपरी लेवल से थोड़ा फिसलकर फिलहाल यह ₹286 के आसपास बना हुआ है.

सितंबर में आ सकता है IPO

बाजार सूत्रों के मुताबिक, NSE का यह मेगा आईपीओ सितंबर महीने के दौरान ही दस्तक दे सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी 11 सितंबर के आसपास इसके प्राइस बैंड का ऐलान कर सकती है. वहीं, लिस्टिंग सितंबर के तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है. हालांकि, अभी कंपनी ने आईपीओ की तारीख और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है इश्यू

एनएसई का IPO करीब 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के IPO को पछाड़कर भारतीय शेयर बाजार  के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा IPO  बन जाएगा. कंपनी का यह प्रस्तावित इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा. इसमें मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचेंगे.

सरकारी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियां बेचेंगी शेयर

इस आईपीओ के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और कुछ सरकारी इंश्योरेंस कंपनियां अपनी हिस्सेदारी हिस्सेदारी कम कर सकती हैं.रिपोर्ट के मुताबिक, सात सरकारी कंपनियां मिलकर करीब 7.97 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती हैं. हालांकि, एलआईसी (LIC), अजीम प्रेमजी और राधाकिशन दमानी जैसे बड़े नाम फिलहाल अपने शेयर बेचने के मूड में नहीं हैं.

बता दें कि जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये रहा. जबकि आय 9 प्रतिशत बढ़कर 5,252 करोड़ रुपये पहुंच गई.

निवेशकों की नजर कीमत और लिस्टिंग पर

फिलहाल अनलिस्टेड मार्केट में एनएसई के शेयर ₹1,975 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. लेकिन ,IPO की हलचल  और निवेशकों का रिस्पॉन्स कंपनी द्वारा ऑफिशियल प्राइस बैंड तय करने के बाद ही साफ होगा. बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर कीमत आकर्षक रही तो निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है. 


(डिस्क्लेमर: यह सिर्फ एक सामन्य जानकारी है.शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. इसलिए किसी भी तरह निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

ये भी पढ़ें-  Multibagger Stock: 966% का धमाकेदार रिटर्न! क्या 1 लाख को 10 लाख बनाने वाला यह शेयर आगे भी देगा बंपर मुनाफा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NSE IPO, NSE IPO GMP, NSE IPO Price, NSE IPO Price Band, NSE Ipo News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com