विज्ञापन

Multibagger Stocks: IPO लिस्टिंग के बाद इन 3 धुरंधर शेयरों ने की पैसों की बारिश, 400% से ज्यादा का दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Multibagger stocks 2026: एथर एनर्जी, रुबिकॉन रिसर्च और शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ये तीन ऐसे धुरंधर शेयर हैं जिन्होंने लिस्टिंग के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न थमा दिया है. आइए जानते हैं किस शेयर ने कितना कमाल दिखाया है.

Multibagger Stocks: IPO लिस्टिंग के बाद इन 3 धुरंधर शेयरों ने की पैसों की बारिश, 400% से ज्यादा का दिया छप्परफाड़ रिटर्न
Multibagger Returns: Ather Energy से लेकर Shadowfax तक,लिस्टिंग के बाद रॉकेट बने ये 3 शेयर

Multibagger IPOs: शेयर बाजार में आईपीओ (IPO) में पैसा लगाना कई बार लोगों की किस्मत बदल देता है.यूं तो हर महीने दर्जनों आईपीओ (IPO) बाजार में आते हैं, लेकिन कुछ शेयर लिस्टिंग के बाद ऐसी रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ते हैं कि मार्केट एक्सपर्ट्स भी देखते रह जाते हैं. हालांकि हर आईपीओ मार्केट में एंट्री के बाद  मल्टीबैगर नहीं बनता, लेकिन कुछ कंपनियां लिस्टिंग के बाद ऐसा धमाल करती हैं कि निवेशक मालामाल हो जाते हैं. हाल ही में बाजार में आए कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने अपनी लिस्टिंग के बाद से अब तक 400% से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न देकर सभी को चौंका दिया है. 

आज हम आपको ऐसी ही 3 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने लिस्टिंग के बाद से मार्केट में गदर मचा रखा है और  महज कुछ महीनों के भीतर अपने निवेशकों का पैसा 4 गुना तक बढ़ा दिया है.इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली एथर एनर्जी से लेकर फार्मा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के दिग्गज शेयर शामिल हैं..

1. Ather Energy: 400% से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न

आईपीओ लिस्टिंग के बाद सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले शेयरों में Ather Energy टॉप पर है. 6 मई 2025 को बाजार में एंट्री के बाद से इस स्टॉक ने निवेशकों को 430% तक का रिटर्न दिया है.

कंपनी का आईपीओ ₹320 के आसपास लिस्ट हुआ था. वहीं, मौजूदा भाव की बात करें तो 4 सितंबर 2026 को एथर एनर्जी का शेयर ₹1,584 पर बंद हुआ. सिर्फ साल 2026 में ही इस शेयर ने 130% तक की छलांग लगाई है. इस मामले में इसने टेस्ला और BYD जैसी ग्लोबल कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया.पिछले एक साल में इसका लो ₹485 रहा, जबकि 29 अगस्त 2026 को अपना नया ई-स्कूटर 'Konarc' (₹99,999) लॉन्च करने के बाद इसने ₹1,741.90 का ऑल-टाइम हाई छुआ था.

2. Rubicon Research: 11 महीने में 260% का मुनाफा

फार्मा सेक्टर की स्पेशलिटी और जेनेरिक ड्रग बनाने वाली कंपनी Rubicon Research इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. अक्टूबर 2025 में आए इस आईपीओ ने निवेशकों की जेब भर दी है.

इसका आईपीओ ₹485 के भाव पर आया था और 16 अक्टूबर 2025 को ₹620 पर लिस्ट हुआ .फिलहाल यह शेयर ₹1,768 के आसपास ट्रेड कर रहा है. यानी महज 11 महीनों में इसने 264% का रिटर्न दे दिया है.इस साल 2026 में ही इस स्टॉक में 166% की तूफानी तेजी देखी गई है.इस दौरान कंपनी के शेयर ने 570.75 रुपये का 52-वीक लो और 1,899 रुपये का ऑल-टाइम हाई छुआ है.

3. Shadowfax Technologies: लिस्टिंग के बाद 131% का तगड़ा रिटर्न 

लॉजिस्टिक्स और हाइपरलोकल डिलीवरी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Shadowfax Technologies ने 28 जनवरी 2026 को बाजार में कदम रखा था. कमजोर शुरुआत के बावजूद इस शेयर ने जबरदस्त वापसी की है और 131% का रिटर्न दिया है.

इसका आईपीओ प्राइस ₹124 था, लेकिन बाजार की सुस्ती के कारण लगभग 9% डिस्काउंट यह ₹112.60 पर लिस्ट हुआ था. 4 सितंबर 2026 को इसका शेयर NSE पर ₹260.70 पर बंद हुआ.लिस्टिंग के बाद अपने ₹98.55 के निचले स्तर से उबरकर इस शेयर ने महज 7 महीनों में निवेशकों को 110% से ज्यादा का मुनाफा कराया है. हाल ही में इस शेयर ने ₹268.65 का अपना नया ऑल-टाइम हाई टच किया है.

इन तीनों शेयरों ने ये साबित किया है कि अगर कंपनी के फंडामेंटल मजबूत हों और बिजनेस में ग्रोथ दिख रही हो, तो साधारण लिस्टिंग के बाद भी शेयर मल्टीबैगर बन सकता है. 

(नोट -ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है जो कि मार्केट में कंपनी के परफॉर्मेंस पर आधारित है. ऐसे शेयरों में पैसे लगाने से पहले हमेशा कंपनी के वैल्युएशन, बिजनेस , इनकम, और फ्यूचर ग्रोथ प्लान के साथ-साथ एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

ये भी पढ़ें-  Multibagger Stock: 1320% रिटर्न के साथ रॉकेट बना यह शेयर, ₹50,000 बने ₹7 लाख! 1 महीने में पैसा डबल से ज्यादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shadowfax Ipo Listing, Ather Energy, Rubicon Research Ltd, Multibagger Stocks, Multibagger IPO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com